विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग Live Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आधे से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट; 4 मई को आएंगे नतीजे
Vidhan Sabha Chunav 2026 Voting (विधानसभा आम चुनाव वोटिंग)Assam, Kerala, Puducherry Voting Percentage Live Updates: असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की तैयारी संपन्न हो चुकी है। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर गुरुवार को मतदाता बूथों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। सुबह 9 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, असम में लगभग 17.87% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, केरल में करीब 16.23% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं और यहां मतदान का प्रतिशत 17.41% तक पहुंच गया है।
विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग Live Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आधे से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट; 4 मई को आएंगे नतीजे
तीन राज्यों की 296 सीटों पर मतदान शुरू; Voter Card नहीं है तो इन 12 वैकल्पिक ID प्रूफ को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
- असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान एक साथ शुरू हुआ।
- प्रधानमंत्री मोदी, नितिन नबीन, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने जनता से लोकतंत्र में भागीदारी की अपील की।
- केरल में दोपहर 1 बजे तक करीब 49.70% वोटिंग।
- पुडुचेरी में दोपहर 1 बजे तक अनुमानित 17.41% वोटिंग दर्ज की गई है।
- असम में दोपहर 1 बजे तक लगभग 56.83% मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान प्रतिशत 86-87% तक पहुंच सकता है: सीएम हिमंता
सीएम सरमा ने कहा कि पहले बांग्लादेश मूल के मुस्लिम समुदाय में मतदान प्रतिशत 95-96% तक रहता था, जबकि अन्य असमिया समाज में यह करीब 75-76% होता था। लेकिन इस बार दोनों समुदायों के बीच मतदान को लेकर एक तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पारंपरिक रूप से कम मतदान करने वाले वर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे कुल वोटिंग प्रतिशत में बड़ा इजाफा हुआ है।
चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन अगर बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) तीन अंकों तक पहुंच जाए तो यह चौंकाने वाला नहीं होगा।
Kerala Election: केरलम विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, 77.50% मतदान
इस चुनाव में करीब 77.50% मतदान दर्ज किया गया, जो कि राज्य में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और अधिकांश जगहों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
शाम 5 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
असम में मतदान के बीच मतदान अधिकारी की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
एक अधिकारी ने कहा, "होरो को डोलापानी एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या-230 में तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
Assam Election: दोपहर 3 बजे तक कितने वोट पड़े
Assam Elections 2026: कार्बी आंगलोल के वायरल वीडियो पर FIR दर्ज
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।
Puducherry Election: पुडुचेरी में 56 फीसदी से अधिक वोटिंग
Kerala election: केरल में आधे के करीब पहुंचा वोटिंग का आंकड़ा
Assam Election: असम में दोपहर तक 59.63% मतदान
Kerala Election: महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
Assam Election: ड्यूटी पर तैनात एक मतदान अधिकारी की मौत
Kerala Election: केरल में वोट देने के बाद एक आदमी की मौत
Puducherry Election: बाइक पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे पुडुचेरी CM
Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी में 37.06 फीसदी वोटिंग पूरी
Kerala Election: केरल में 33.3% वोटिंग
Assam Elections 2026: असम में 38.98 फीसदी वोट
Assam Elections 2026: मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे हिमंता
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज असम में लोकतंत्र का महापर्व है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे मां कामाख्या के दर्शन करने का अवसर मिला। मैंने मां से असम के समस्त नागरिकों के कल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की है।
