UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023, Sec.up.nic.in LIVE: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, मेयर की कई सीटें जीतने के साथ कई पर चल रही आगे
UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023, Sec.up.nic.in LIVE: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, मेयर की कई सीटें जीतने के साथ कई पर चल रही आगे
उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरे और अंतिम चरण में करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, एसपी, बीएसपी, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों की साख भी दांव पर लगी हुई है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नगरीय निकाय चुनाव को प्रदेश के शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के आकलन की कसौटी के रूप में भी देखा जा रहा है।
UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE
यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आप राज्य चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाना होगा,जहां होम पेज पर किनारे आपको "ELECTIONS LIVE" का सेक्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल कर आएगा और वहां "विनर्स रिजल्ट लिस्ट 2023", "रिजल्ट डैशबोर्ड", पोस्ट के हिसाब से पार्टी का प्रदर्शन और पार्टी के हिसाब से कैंडिडेट्स की लिस्ट सामने आ जाएगी। आप इसके अलावा ग्राफिक्स और पोस्ट के हिसाब से कैंडिडेट के चुनावी हलफनामे भी चेक कर सकेंगे। वैसे, रिजल्ट डैशबोर्ड पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
