LIVE

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, UP By Poll Election Results 2024 LIVE: गाजियाबाद से लेकर खैर, मीरपुर, मझवां, सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मझवां, फूलपुर उत्तर प्रदेश की सीटों के परिणाम यहां देखें- कुंदरकी और कटेहरी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

Maharashtra, Jharkhand Exit Poll Results 2024 Live: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में वोटिंग हुई है और झारखंड में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज हुआ। वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के रिजल्ट आ गए हैं।

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, UP By Poll Election Results 2024 LIVE: गाजियाबाद से लेकर  खैर, मीरपुर,  मझवां, सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मझवां, फूलपुर उत्तर प्रदेश  की सीटों के परिणाम यहां देखें- कुंदरकी और कटेहरी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, UP By Poll Election Results 2024 LIVE: गाजियाबाद से लेकर खैर, मीरपुर, मझवां, सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मझवां, फूलपुर उत्तर प्रदेश की सीटों के परिणाम यहां देखें- कुंदरकी और कटेहरी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, Meerapur, Ghaziabad, khair, Majhwa, Phoolpur, kundarki, karhal, khair, katehari upchuanv ke naiteje, UP By Poll Election Results 2024 : उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, Meerapur, Ghaziabad, khair, Majhwa, Phoolpur, kundarki, karhal, khair, katehari upchuanv ke naiteje, UP By Poll Election Results 2024 : उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज आने जा रहा है। इन सभी सीटों नौ सीटों मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, मझवां, फूलपुर, कुदंरगी, करहल और कटेहरी पर मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है।

Jharkhand Vidhan Sabha Chuanv Parinam 2024 LIVE Updates: Watch Here

कई सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है। इनमें सबसे हाई प्रोफाइल सीट करहल है। करहल सीट पर अखिलेश यादव परिवार के तेज प्रताप यादव का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से है। गाजियाबाद सीट पर भी मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।

Election Commission of India ECI Result 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live Updates

इन सभी नौ सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। इन सभी नौ सीटों पर पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। उपचुनाव के नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार (14) गाजियाबाद से और सबसे कम (पांच-पांच) खैर और सीसामऊ से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और सपा दोनों ने इन सभी सीटों को जीतने का दावा किया है।

Maharashtra Vidhan Sabha Chuanv Parinam 2024 LIVE Updates: Watch Here

NOV 23, 2024 09:26 IST

UP By Election 2024 Results LIVE: करहल से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे

करहल से तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। मीरापुर से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है। फूलपुर से बीजेपी के दीपक पटेल आगे चल रहे हैं। कटेहरी से बीजेपी के धर्मराज निषाद आगे चल रहे हैं ।वही गाजियाबाद सदर से भी बीजेपी आगे है।
NOV 23, 2024 09:20 IST

Ghaziabad By-Election Result 2024 LIVE: गाजियाबाद से बीजेपी आगे

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। गाजियाबाद से बीजेपी ने संजीव शर्मा को उम्मीदवार बनाया था।
NOV 23, 2024 09:16 IST

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, UP By Poll Election Results 2024 LIVE

फूलपुर में कितना हुआ मतदानफूलपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 43.43 फीसद मतदान हुआ था। इतने कम मतदान के बावजूद देखना होगा कि किस उम्मीदवार की किस्मत की पेटी खुलती है।
NOV 23, 2024 09:12 IST

उपचुनाव 2024 रिजल्ट लाइव, UP By Poll Election Results 2024 LIVE: मीरापुर उपचुनाव मतगणना स्थल पर पहुंचे प्रत्याशी

मीरापुर उपचुनाव मतगणना स्थल नई मंडी में पुलिस फोर्स तैनात है। वोटों की गिनती जारी है। भाजपा- रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा भी मतगणना स्थल पर पहुंची।
NOV 23, 2024 09:11 IST

Phulpur By-Election Result 2024 LIVE: फूलपुर से बीजेपी आगे

फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के दीपक पटेल यहां से आगे चल रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यह सीट बीजेपी ने ही जीती थी।
NOV 20, 2024 21:53 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: वो एग्जिट पोल जो महाराष्ट्र में बनवा रहे MVA की सरकार

महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। बुधवार शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार महाराष्ट्र में बनती दिख रही है, लेकिन कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है।भास्कर रिपोर्टर्स और लोक पोल में कांग्रेस गठबंधन यानि कि एमवीए, बीजेपी को पछाड़ कर सत्ता की रेस में आगे है। पूरी खबर पढ़ें
NOV 20, 2024 20:53 IST

Jharkhand Exit Poll Results 2024 Live: सी-वोटर एग्जिट पोल में झारखंड में किसकी सरकार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए C-Voter के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार दिख रही है। NDA को 34 सीट, इंडिया गठबंधन को 26 सीट मिल सकती है।
NOV 20, 2024 19:43 IST

Jharkhand Poll of Polls: क्या कहता है झारखंड का पोल ऑफ पोल्स

Jharkhand Poll of Polls: क्या कहता है झारखंड का पोल ऑफ पोल्स
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को झटका दिख रहा है। झारखंड में बीजेपी गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के नतीज सही साबित हुए तो विपक्ष के हाथ से एक और राज्य छिटक सकता है।
NOV 20, 2024 19:42 IST

Maharashtra Poll of Polls: क्या कहता है महाराष्ट्र का पोल ऑफ पोल्स

Maharashtra Poll of Polls: क्या कहता है महाराष्ट्र का पोल ऑफ पोल्स
महाराष्ट्र एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। विपक्ष को महाराष्ट्र में हार मिल सकती है। हालांकि आधिकारिक रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
NOV 20, 2024 19:13 IST

Jharkhand Exit Poll Results 2024 Live: झारखंड चुनाव के लिए जेवीसी का एग्जिट पोल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 40-44 सीटें, भारत को 30-40 सीटें और अन्य को 1-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
NOV 20, 2024 19:03 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत


पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र के 2024 विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। पोल के अनुसार, महायुति को 175 से 195 सीटें मिलेंगी, जो 288 सीटों में से 145 के बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा। इसके विपरीत, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 85 से 112 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो महायुति से काफी पीछे है। छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को 7 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
NOV 20, 2024 18:59 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: एग्जिट पोल में एकनाथ शिंदे की जीत

जेवीसी एग्जिट पोल में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी सीट निकालते दिख रहे हैं। कांग्रेस के नाना पटोले भी चुनाव जीतते दिख रहे हैं।
NOV 20, 2024 18:51 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: महाराष्ट्र चाणक्य एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त

चाणक्य एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी+ को 47% वोट शेयर और 152-160 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस+ को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं। चाणक्य के अनुसार, कांग्रेस+ को 42% वोट शेयर मिलेगा और अन्य को 11% शेयर मिल सकता है।
NOV 20, 2024 18:47 IST

Jharkhand Exit Poll Results 2024 Live: मैट्रिज एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार

मैट्रिज एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा+ को 45% वोट शेयर और 42-47 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज के अनुसार, कांग्रेस+ को 38% वोट शेयर मिलेगा और अन्य को 17% शेयर मिल सकता है।
NOV 20, 2024 18:44 IST

महाराष्ट्र-झारखंड-यूपी की एक-एक सीट का EXIT POLL

NOV 20, 2024 18:41 IST

UP By Election Exit poll: कटेहरी विधानसभा सीट का हाल

UP By Election Exit poll: कटेहरी विधानसभा सीट का हाल
यूपी उपचुनाव 2024: कटेहरी विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार धर्मराज निषाद की जीत संभव
NOV 20, 2024 18:50 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: मैट्रीज एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में किसकी सरकार

मैट्रीज एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा गठबंधन को 48% वोट शेयर और 150-170 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस गठबंधन को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं।
NOV 20, 2024 18:35 IST

UP By Election Exit poll: जेवीसी एग्जिट पोल यूपी उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जेवीसी के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी को बढ़त दिख रही है। गाजियाबाद में बीजेपी, फूलपुर में बीजेपी, खैर में बीजेपी, मीरापुर में आरएलडी, कटेहरी से बीजेपी जीत सकती है।
NOV 20, 2024 17:58 IST

Maharashtra Exit Poll Results 2024 Live: महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच है। महायुति गठबंधन में भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं विपक्षी एमवीए गठबंधन में कांग्रेस 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना (यूबीटी) 95 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एनसीपी (शरद पवार) ने 86 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।
NOV 20, 2024 17:57 IST

Jharkhand Exit Poll Results 2024 Live: झारखंड में 24 साल में 13 सीएम

2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड बना था। तब से झारखंड ने मात्र 24 वर्षों में 13 मुख्यमंत्री देखे हैं, जो राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का संकेत है। राज्य का नेतृत्व करने वाले सात मुख्यमंत्रियों में से केवल रघुबर दास ने बिना किसी रुकावट के पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। राज्य में राष्ट्रपति शासन के तीन अलग-अलग उदाहरण भी रहे हैं। झारखंड, जो 2000 में अस्तित्व में आया, ने मात्र 24 वर्षों में 13 मुख्यमंत्री देखे हैं, जो राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का संकेत है। राज्य का नेतृत्व करने वाले सात मुख्यमंत्रियों में से केवल रघुबर दास ने बिना किसी रुकावट के पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। राज्य में राष्ट्रपति शासन के तीन अलग-अलग उदाहरण भी रहे हैं।