इलेक्शन

वो एग्जिट पोल जो महाराष्ट्र में बनवा रहे MVA की सरकार, जानिए कांग्रेस गठबंधन कितने सीटों पर मार सकता है बाजी

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानि कि बुधवार को वोटिंग हुई। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्षी एमवीए गठबंधन के बीच लड़ाई है।

Image

वो एग्जिट पोल, जिसमें बन रही है कांग्रेस की सरकार

Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है। बुधवार शाम आए ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार महाराष्ट्र में बनती दिख रही है, लेकिन कुछ एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिख रही है।भास्कर रिपोर्टर्स और लोक पोल में कांग्रेस गठबंधन यानि कि एमवीए, बीजेपी को पछाड़ कर सत्ता की रेस में आगे है।

भास्कर रिपोर्टर्स महाराष्ट्र एग्जिट पोल (Bhaskar Reporters Maharashtra Exit Poll)

भास्कर रिपोर्टर्स महाराष्ट्र एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है। भास्कर रिपोर्टर्स एग्जिट पोल में सत्ताधारी महायुति को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन एमवीए को 135-150 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 20-25 सीटें जा रही हैं।

लोक पोल महाराष्ट्र एग्जिट पोल (Lok Poll Exit Poll)

लोक पोल के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन एमवीए सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। कांग्रेस नीत एमवीएम को 151 से 162 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्ताधारी बीजेपी नीत महायुति गठबंधन को 115 से 128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5-14 सीटें जा सकती हैं।

लोकशाही मराठी रूद्र (Lokshahi Marathi Rudra) में कांटे की टक्कर

इन दोनों के अलावा एक और एजेंसी लोकशाही मराठी रूद्र में महाराष्ट्र में दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। लोकशाही मराठी रूद्र एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन को 128 -142 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं विपक्षी एमवीए को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 18 से 23 सीटें जा सकती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article