LIVEमहाराष्ट्र में भगवा आंधी,'मैं आधुनिक अभिमन्यु, चक्रव्यूह भेदना जानता हूं...' बोले फडणवीस, हार पर बोले उद्धव- 'मैं समझ नहीं पा रहा कि ये हुआ क्या'
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav Results, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, ECI Maharashtra Ka Chunav Results, BJP, Congress, Shiv Sena, UBT Shiv sena, NCP, Vote Counting, ECI Maharashtra Election Results Updates: महाराष्ट्र में रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। महायुति और एमवीएम के बीच सीटों का फासला काफी बढ़ गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के अपडेट्स के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

महाराष्ट्र में भगवा आंधी,'मैं आधुनिक अभिमन्यु, चक्रव्यूह भेदना जानता हूं...' बोले फडणवीस, हार पर बोले उद्धव- 'मैं समझ नहीं पा रहा कि ये हुआ क्या'
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग हुई, रुझानों में महाराष्ट्र में अब एकतरफा मुकाबला दिख रहा है। महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन 209 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस गठबंधन 69 सीटों पर आगे है। अन्य के हिस्से में 10 सीटें जाती दिख रही है।
Maharashtra Chunav 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Download
किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीटों पर, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे। विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उबाठा) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए। बहुजन समाज पार्टी एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियों ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किये।
Jharkhand Chunav Parinam 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Download
'एक हैं तो सेफ हैं' को महाराष्ट्र ने स्वीकारा, झूठ,छल और फरेब ने कांग्रेस को बनाया परजीवी बोले पीएम मोदी
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से बीजेपी समेत महायुति में खुशी की लहर है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे
महाराष्ट्र में MVA की हार पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र चुनाव में MVA की हार के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये सुनामी क्यों आई है, इस पर शोध करना होगा, उद्धव ने कहा, किसान परेशान हैं, बेरोजगारी है।
महाराष्ट्र की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, आया पहला रिएक्शन
पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए लिखा, मैं एनडीए के हर कार्यकर्ता पर उनके जमीनी प्रयासों के लिए गर्व करता हूं। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की। उन्होंने झारखंड में जेएमएम की जीत पर सीएम हेमंत सोरेन को भी बधाई दी है।
महाराष्ट्र में बड़ी हार से 'राहुल कैंप' में हड़कंप, कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी बड़ी हार की कगार पर खड़ा है। 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एमवीए को सिर्फ 52 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी का पहला बयान सामने आया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि महारार्ष्ट विधानसभा चुनाव के नतीजे अविश्वनीय हैं।
'आज रात या कल तय हो जाएगा महाराष्ट्र का सीएम'
'आज रात या कल तय हो जाएगा महाराष्ट्र का सीएम', भाजपा महासचिव विनोद तावड़े का बयान सामने आया है।
महाराष्ट्र सीएम शिंदे, फडणवीस और अजीत पवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई
'मैं आधुनिक अभिमन्यु, चक्रव्यूह भेदना जानता हूं...' महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत पर बोले फडणवीस
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत ओर अग्रसर है। भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन करीब 227 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति की प्रचंड जीत भाजपा नेतृत्व गदगद हैं। बड़े नेता एक के बाद एक बयान दे रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने खुद को आधुनिक अभिमन्यु बताते हुए विपक्ष के फेक नैरेटिव को तोड़ने की बात कही है।
महाराष्ट्र में लगे देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर आगे-पीछे
महाराष्ट्र में अब तक 11 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें भाजपा 5, शिवसेना (SHS) 3, एनसीपी 2, एनसीपी (शरद पवार) 1 सीट पर दर्ज कर चुकी है।
कितनी सीटों पर कौन आगे
BJP- 124
Shiv Sena (SHS) - 53
NCP - 37
INC - 20
Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray)- 19
NCPSP - 11
CPIM- 2SP - 2
JSS- 2
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Maharashtra Election Results 2024 Live: अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती दौर में अपने भतीजे एवं राकांपा (शरद चंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार पर 34,118 मतों की बढ़त हासिल कर ली है। सातवें दौर की मतगणना के बाद बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख को 65,211 वोट मिले हैं, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके भतीजे को 31,096 वोट मिले हैं। बारामती में 20 दौर की मतगणना होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र का पहला रिजल्ट, कालिदास नीलकंठ कोलंबकर जीते
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला रिजल्ट आ गया है। वडाला सीट से बीजेपी उम्मीदवार कालिदास नीलकंठ कोलंबकर जीत गए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, Maharashtra Election Results 2024 Live: अमित शाह ने एकनाथ शिंदे से की बात, जीत की दी बधाई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी की आंधी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। रुझानों में पार्टी अपने गठबंधन के साथियों को मिलीं कुल सीटों से भी बहुत आगे चल रही है। इसी प्रकार चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट भी अन्य दलों की तुलना में बहुत शानदार रहा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खबर लिखे जाने तक बीजेपी 125 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि महयुति में शामिल उसकी सहयोगी पार्टियां शिव सेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी क्रमश: 56 और 38 सीटों पर आगे थीं। इस प्रकार बीजेपी शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कुल सीटों भी बहुुत आगे है। दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस 17, शिवसेना(यूबीटी) 18 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरद पवार) 15 सीटों पर आगे चल रही थीं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी के नेताओं ने राज्य में महायुति की सरकार बनने पर 'लड्डुओं' के साथ जश्न मनाया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, Maharashtra Election Results 2024 Live: शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में BJP+ 222 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम, Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी बनती दिख रही है। बीजेपी अकेले 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं सत्ताधारी एमवीए 221 सीटोें पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र में भगवा आंधी
महाराष्ट्र पूरी तरह से भगवामय दिख रहा है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति 223 सीटों पर आग चल रही है, वहीं एमवीएम 55 सीटों पर आगे है। अन्य के हिस्से में 10 सीटें जाती दिख रही हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की आंधी
महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की आंधी दिख रही है। बीजेपी गठबंधन 209 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं विपक्षी एमवीए 69 सीटों पर आगे चल रहाह ै। अन्य के खाते में 10 सीटें जाती दिख रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, Maharashtra Election Result LIVE: छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में जिला प्राधिकारियों ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वामी ने बैठक के बाद जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से बात की है। जब नतीजे सामने आते हैं तो स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो जाती है, इसलिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए हम परिणाम वाले दिन किसी भी विजय जुलूस की अनुमति नहीं देंगे।’’