LIVE

झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'

शिशुपाल कुमारUpdated Nov 24, 2024, 13:43 IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results, झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, ECI Jharkhand Ka Chunav Results, Vote Counting, BJP, Congress, JMM, RJD, AJSU, ECI Jharkhand Election Results Updates: झारखंड में एनडीए, इंडिया से पिछड़ गया है। बीजेपी झारखंड में सत्ता से दूर जाती दिख रही है।

 झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'
झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने अब वापसी कर ली है। इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे है। बीजेपी गठबंधन झारखंड में 29 सीटों पर आगे है।


Jharkhand Chunav Results 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Check Here | Maharashtra Chunav Results 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Check Here

NOV 23, 2024 21:30 IST

तेजस्वी यादव बोले-'झारखंड में 4 सीटों पर हमारी जीत हुई है और 1, 2 सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हमारी हार'

NOV 23, 2024 21:28 IST

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोरेन की जीत पर कही ये अहम बात

NOV 23, 2024 19:10 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

NOV 23, 2024 18:31 IST

बोकारो में कांग्रेस की श्वेता सिंह ने दर्ज की जीत


झारखंड की बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की है। श्वेता सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी बिरंची नारायण को 7207 वोट से हराया है।
NOV 23, 2024 18:30 IST

जामताड़ा में हारीं सीता सोरेन कांग्रेस के इरफान अंसारी ने दर्ज की जीत

झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है इरफान अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 43676 वोट से शिकस्त दी है।
NOV 23, 2024 17:42 IST

झारखंड में BJP की हार पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए लिखा, मैं एनडीए के हर कार्यकर्ता पर उनके जमीनी प्रयासों के लिए गर्व करता हूं। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की। उन्होंने झारखंड में जेएमएम की जीत पर सीएम हेमंत सोरेन को भी बधाई दी है।
NOV 23, 2024 16:52 IST

तीसरी बार कोडरमा से विधायक चुनी गयीं डॉ नीरा यादव

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की ली है। उन्होंने राजद के सुभाष यादव को 5959 वोटों से पराजित किया।
NOV 23, 2024 16:50 IST

झारखंड की जनता का आभार, मुझे जनता ने अपना आशीर्वाद दिया- कल्पना सोरेन

NOV 23, 2024 14:21 IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में कौन कितनी सीटों पर आगे



JMM- 33
BJP- 22
INC- 16
RJD- 5
AJSUP- 1
NOV 23, 2024 13:04 IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: कल्पना सोरेन पिछड़ी

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय सिंह और हफीजुल हसन पिछड़ गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 11,482 मतों से आगे हैं। गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन पिछड़ गई हैं। यहां भाजपा की मुनिया देवी ने चार राउंड की गिनती के बाद 3,019 मतों से बढ़त बना ली है। धनवार से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी चार राउंड की गिनती के बाद 10,298 वोटों से आगे हैं।
NOV 23, 2024 12:24 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में दिग्गजों का हाल

  • बरहेट: इस सीट पर हेमंत सोरेन (जेएमएम) ने 20,133 वोट प्राप्त किए हैं और वह 11,482 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • धनवार: बाबूलाल मरांडी (भाजपा) को 18,267 वोट मिले हैं। वह 10,298 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • नाला: रवींद्रनाथ महतो (जेएमएम) को 16,996 वोट मिले हैं, वह 4,176 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • दुमका: बसंत सोरेन (जेएमएम) को 21,465 वोट मिले हैं, वह करीब 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा इस सीट पर अभी आगे चल रही है।
  • टुंडी: मथुरा महतो (जेएमएम) को 35,791 वोट मिले हैं और वह करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जेएमएम यहां बढ़त बनाए हुए है।
  • चंदनकियारी: अमर बाउरी (भाजपा) को 22,602 वोट मिले हैं और वह 16,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर जेएमएम ने 39,000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
  • गांडेय: कल्पना सोरेन (जेएमएम) को 18,940 वोट मिले हैं, वह 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा इस सीट पर आगे चल रही है।
  • सिल्ली: सुदेश महतो (आजसू) को 7,814 वोट मिले हैं, वह करीब 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जेएमएम यहां बढ़त बनाए हुए है।
  • जामताड़ा: सीता सोरेन (जेएमएम) को 17,241 वोट मिले हैं, वह 15,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस इस सीट पर फिलहाल आगे चल रही है।
  • बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम (भाजपा) को 11,721 वोट मिले हैं, वह 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जेएमएम इस सीट पर आगे चल रहा है।
  • घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन (भाजपा) इस सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्हें 21,560 वोट मिले हैं।
  • जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा (भाजपा) को 14,333 वोट मिले हैं और वह 1 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस इस सीट पर फिलहाल आगे बढ़त बनाए हुए है।
  • पोटका: मीरा मुंडा (भाजपा) को 35,073 वोट मिले हैं और वह 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
  • जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा साहू (भाजपा) को 30,086 वोट मिले हैं, वह 15,682 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) को 11,371 वोट मिले हैं, वह 16,296 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जदयू इस सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
  • रांची: महुआ माजी (जेएमएम) को 6,434 वोट मिले हैं, वह 21,523 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा इस सीट पर सबसे आगे चल रही है।
  • लोहरदगा: रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) को 30,915 वोट मिले हैं, वह 8,584 वोटों से आगे चल रहे हैं।
NOV 23, 2024 12:17 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में इंडिया 50 के पार

NOV 23, 2024 11:07 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: इंडिया गठबंधन 50 के पास

झारखंड में जेएमएम गठबंधन 50 के पार चला गया है। जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने सत्ता में वापसी की है। झारखंड में बीजेपी हार की ओर बढ़ती दिख रही है।
NOV 23, 2024 10:54 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी

झारखंड में जेएमएम सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इंडिया गठबंधन ने झारखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएमएम प्लस 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए 30 सीटों पर आगे है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में कांटे की टक्कर

झारखंड में अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें कांटे की टक्कर दिख रही है। झारखंड में रुझानों में जेएमएम 40 सीटों पर और बीजेपी गठबंधन में 40 सीटो पर आगे चल रहा है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बीजेपी गठबंधन 42 सीटों पर आगे

झारखंड में बीजेपी गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन 39 सीटों पर आगे है। एक सीट अन्य के हिस्से में जाती दिख रही है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बहुमत के करीब पहुंची बीजेपी

झारखंड में बीजेपी बहुमत के करीब दिख रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 39 सीटें पर आगे चल रहा है। जेएमएम गठबंधन 26 सीटों पर आगे है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे

झारखंड में बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी जेएमएम गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य का झारखंड में खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में जेएमएम 21 सीटों पर आगे

झारखंड में सत्ताधारी JMM गठबंधन पीछे दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।
NOV 23, 2024 10:55 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बीजेपी 32 के पार

झारखंड में बीजेपी शुरुआती रुझानों में काफी आगे दिख रही है। बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है।