'UDF ने केरल के लोगों के लिए नई उम्मीद जगाई', राहुल गांधी ने शेयर किया VIDEO, कांग्रेस नेताओं संग आए नजर

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल के लोगों के लिए एक नयी उम्मीद है-हमारी टीम मजबूत, एकजुट और नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर हाल में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के दौरान स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। केरल विधानसभा चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। वीडियो में, वह कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के साथ नाश्ता कर रहे हैं और उनके साथ प्रतिभा पलायन, नौकरियों की कमी और एफसीआरए में प्रस्तावित संशोधनों जैसे मुद्दों पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @RahulGandhi)

वायनाड लोकसभा सीट से पूर्व सांसद गांधी ने 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा, ''अप्पम, पुट्टू और ऑमलेट खाते हुए, यूडीएफ नेताओं और मेरे बीच केरल चुनाव की जमीनी स्थिति पर अच्छी और दिलचस्प चर्चा हुई। यह स्पष्ट है कि केरल बदलाव का हकदार है-शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, युवाओं के लिए वास्तविक अवसर और एक ऐसी सरकार जो बीमारी और बुढ़ापे में अपने लोगों का साथ दे।''

End of Feed