BabuaEBiharBa: बिहार का राजनैतिक पारा गर्माया हुआ है और विधानसभा चुनाव की खुमारी (Bihar Assembly Elections) तेजी से चढ़ने लगी है। इस बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने बिहार के एक शहर जिसे 'सिल्क नगरी' भी कहा जाता है यानी भागलपुर (Bhagalpur) का हाल लिया। वहां चुनावी हवा को भांपने की भी कोशिश की, साथ ही चुनाव को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं यह जानने की कोशिश की। देखिए 'बबुआ ई बिहार बा...'
भागलपुर की जनता ने अपनी राय तमाम मुद्दों पर रखी (फोटो: Video Grab)
बीजेपी ने टिकट बांटा...फिर भागलपुर में ये क्या हुआ ? 'सिल्क नगरी' में कौन भारी..NDA या महागठबंधन ? एम्स जैसा हॉस्पिटल, गंगा रिवर फ्रंट..और क्या बनेगा ? 2025 में भागलपुर से PK की पहली 'उड़ान' ? भागलपुर की जनता ने अपनी राय तमाम मुद्दों पर रखी, ग्राउंड पर रिपोर्टर ने क्या देखा...वोटर ने क्या-क्या कहा ? देखिए यह सब 'बबुआ ई बिहार बा...'
भागलपुर सिल्क उद्योग के लिए विश्वविख्यात
बिहार का भागलपुर जिला गंगा किनारे बसा है और भागलपुर सिल्क उद्योग के लिए विश्वविख्यात है। बता दें कि यहां तसर सिल्क कई परिवारों की आय का स्रोत है। भागलपुर में हवाई अड्डा से कमर्शियल उड़ान नहीं है वहीं भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बना है।
ये भी पढ़ें- BabuaEBiharBa: दरभंगा में सच विकास हुआ या सिर्फ शिगूफा... मिथिला की 'राजधानी' में किसकी चल रही 'आंधी' ?
भागलपुर जिले में विधानसभा की 7 सीटें
भागलपुर जिले में दूसरे चरण में वोटिंग होगी, 11 नवंबर को भागलपुर में वोट डाले जाएंगे। भागलपुर जिले में विधानसभा की कुल 7 सीटें हैं-
बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती , कहलगांव, सुल्तानगंज, नाथनगर और भागलपुर। बता दें कि रोहित पांडेय भागलपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं और वो 2020 में महज 1113 वोट से चुनाव हारे थे वहीं 2020 में कांग्रेस के अजीत शर्मा यहां से चुनाव जीते थे।
चम्पानगर महान पराक्रमी शूरवीर कर्ण की राजधानी मानी जाती रही है
भागलपुर बिहार प्रान्त का एक शहर है। गंगा के तट पर बसा यह एक अत्यंत प्राचीन शहर है। पुराणों में और महाभारत में इस क्षेत्र को अंग प्रदेश का हिस्सा माना गया है। भागलपुर के निकट स्थित चम्पानगर महान पराक्रमी शूरवीर कर्ण की राजधानी मानी जाती रही है। भागलपुर सिल्क के व्यापार के लिये विश्वविख्यात है।
