Bihar Election Yatra: टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचा बक्सर, लोगों ने अहम मुद्दों और चहेते नेताओं पर रखी अपनी बात; देखिए क्या बोले नेताजी

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिया है। राज्य में एनडीए और महागठबंधन की सीधी टक्कर है। हालांकि, जन सुराज पार्टी ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। बिहार में जारी चुनावी हलचलों के बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' जमीनी हकीकत टटोलने के लिए बक्सर (Buxar) आ पहुंचा।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी 243 सीटों पर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है। राजनीतिक दलों के बीच टिकट बंटवारे का दौर जारी है। चुनावी दावे और राजनीतिक शोर शराबे के बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' राज्य भर में घूम-घूमकर जनता का मिजाज टटोल रहा है।

times now navbharat news 1

टाइम्स नाउ नवभारत की Election Yatra बक्सर पहुंची।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

बीजेपी का आरजेडी पर निशाना

बक्सर में सियासी बहस में हिस्सा लेते हुए बीजेपी नेता ओमप्रकाश भुवन ने राजद पर निशाना साधा। उन्होंने IRCTC घोटाले मामले का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव परिवार ने बिहार को बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, उन्होंने हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा हर घर सरकारी नौकरी देने के वादे पर तंज कसते हुए 'तीनतसियागिरी' शब्द का जिक्र किया, जहां दिखता कुछ है और बताया कुछ और जाता है।

End of Feed