Video: 'वोट चोरी' करने वालों की नजर अब बिहार पर, युवा और 'Gen Z' साजिश को नाकाम करें...' राहुल की अपील

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'मेरे युवा साथियो, मेरे जेन जेड भाइयो और बहनो, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में 'वोट चोरी' करने वालों की नजर अब बिहार पर है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के युवाओं और 'जेन जेड' का आह्वान किया कि वो इस साजिश को नाकाम करें।न्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और निर्वाचन आयोग द्वारा 'भारतीय लोकतंत्र की हत्या' करने के लिए 'वोट चोरी' की जो व्यवस्था विकसित की गई है, उसका उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया जाएगा।

rahul gandhi

राहुल गांधी की अपील (फोटो: X)

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'मेरे युवा साथियो, मेरे जेन जेड भाइयो और बहनो, कल का दिन सिर्फ़ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।'

End of Feed