Bihar News: तेजस्वी यादव ने ली BJP की चुटकी, अब मुकेश सहनी संग हेलीकॉप्टर में खाया संतरा; जानें दोनों ने क्या कहा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 02:01 PM IST

tejashwi yadav Bihar News: नवरात्र के दौरान मछली खाने का वीडियो राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो जमकर हंगामा देखा गया। अह उन्होंने भाजपा पर नए अंदाज में कटाक्ष किया है। एक बार फिर हेलीकॉप्टर में वो मुकेश सहनी संग नजर आ रहे हैं, इस दफा वो संतरा खाते दिख रहे हैं।

Tejashwi Yadav Slams BJP: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी के साथ लंच करते नजर आ रहे थे, इस दौरान उन दोनों ने मछली का सेवन किया था। इसी वीडियो के बाद तेजस्वी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया था। बीजेपी नेताओं ने चैत नवरात्र में मछली खाने का वीडियो शेयर करने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि इसके बाद तेजस्वी ने जवाब दिया था कि वो अपने विरोधियों का आईक्यू चेक कर रहे थे, ये वीडियो 08/04/2024 का है। अब तेजस्वी और सहनी ने नए अंदाज में भाजपा की चुटकी ली है।

Tejashwi Yadav Eating Orange

तेजस्वी यादव ने मछली के बाद अब खाया संतरा।

हेलीकॉप्टर में संतरा खाते हुए तेजस्वी ने BJP पर कसा तंज

मुकेश सहनी ने कहा आज हम लोग संतरा खा रहे हैं, मुझे लगता है कि भाजपा वालों को पेट में तकलीफ होगा कि हम ऑरेंज खा रहे हैं, इसको भी वो लोग धर्म से जोड़ देंगे। बताइए कि हम लोग न खाएं न पीएं, वो लोग चाहते हैं कि हम लोग गरीब किसान और पिछड़ा का बेटा नमक रोटी खाए। एक तो समय नहीं मिल रहा है, दिन-रात प्रचार करते हैं, वापसी के समय कुछ खा पी लेते हैं कि शरीर में शक्ति रहे और ऐसे लोगों से हम लोगों को लड़ना है, बड़ी शक्ति से लड़ना है, हमें लगता कि कल ऑरेंज के लिए भी कहेंगे कि हमारा भगवा कलर है, अरे भई तुम्हारा नहीं हमारा भी कलर है। खाने का चीज है तो खाएंगे ही न, मुझे लगता है मिर्ची न लगे।

End of Feed