Somnath, Una, Kodinar, Talala Gujarat Election Results 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव में गिर सोमनाथ जिले की 4 विधान सभा सीटों पर सबकी नजर रहने वाली है। इन सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सोमनाथ सीट से कांग्रेस तो ऊना, तलाला, कोडिनार से भाजपा आगे चल रही है। बाबा भोलेनाथ की नगरी में भाजपा का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। पिछली बार सभी सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह कांग्रेस का गढ़ रहा है और भाजपा के लिए गिर सोमनाथ अजेय रहा है। ऐसे में इस बार एक बार फिर इस बात पर नजर रहने वाली है क्या भाजपा कांग्रेस के गढ़ में कमल खिला पाएगी। गिर सोमनाथ में जातिगत फैक्टर हमेशा से हावी रहे हैं।
Gujarat Gir Somnath Election Result: Full Results From Somnath ,Talala, Una and Kodinar
| विधानस सभा क्षेत्र | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आम आदमी पार्टी उम्मीदवार | कौन आगे |
| कोडिनार (अ.जा) | प्रद्युमन गणुभाई वाजा | मकवाना महेशभाई जेठा भाई | वलजीभाई करशनभाई मकवाना | भाजपा |
| सोमनाथ | मानसिंह भाई मीराभन भाई परमार | चुडासमा विमलभाई कानाभाई | जगमाल भाई जादवभाई वाला | कांग्रेस |
| तलाला | भागाभाई धनाभाई बराड | डोडिया मानसिंह भाई जेसिंग भाई | सोलंकी देवेंद्र भाई कांजी भाई | भाजपा |
| ऊना | कालूभाई राठौड़ | वंश पंजाभाई | सेजलेबन खंट | भाजपा |
भाजपा के लिए क्यों चुनौती
पिछली बार सौराष्ट्र-कच्छ में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ गई थी। इस दौरान 65 में से 28 पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी को 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इसका असर यह हुआ कि भाजपा के लिए बहुमत की राह मुश्किल हो गई थी।गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को जीत मिली थी। लेकिन जहां तक सीटों की बात है, तो 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब 182 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को 100 से कम सीटें मिली थी। 2017 में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि 1990 के बाद उसे कभी भी 115 से कम सीटें नहीं मिली थीं।
इसे देखते हुए उसके लिए आदिवासी वोटों में सेंध लगाने की चुनौती है, क्योंकि अगर वह इन 27 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसके लिए फिर से सत्ता में वापसी करना आसान हो जाएगा।
