इलेक्शन

Sidhi MP Chunav Result 2023: मौजूदा सांसद की सीधी में दांव पर है साख, जानिए कौन चल रहा है इस सीट पर आगे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 06:27 PM IST

Sidhi MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: सीधी से लगातार दो बार की सासंद रीति पाठक को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। जानिए इस सीट पर कौन चल रहा है मतगणना में आगे?

Image

Sidhi MP Chunav Result 2023: मौजूदा सांसद की सीधी में दांव पर है साख, जानिए कौन चल रहा है इस सीट पर आगे

Sidhi MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश की सीधी विधानसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद रीति पाठक को मैदान पर उतारा है। लगातार दो बार से रीति पाठक सीधी से सांसद निर्वाचित हुई हैं। रीति उन चुनिंदा सांसदों में शामिल हैं जिनपर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैय्या को पार लगाने के लिए दांव लगाया है। रीति की छवि एक दबंग राजनेता की है। उनका विधानसभा चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस के ज्ञान सिंह से है। 17 नवंबर को मतदान के बाद दोनों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के अपडेट के लिए यहां जुड़ें....

सीधी विधानसभा सीट पर मतगणना का ऐसा है हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1रीति पाठकभाजपा52723 19757 वोट से आगे
2ज्ञान सिंहकांग्रेस3296619757 वोट से पीछे
3केदार नाथ शुक्लानिर्दलीय809844625 वोट से पीछे

विधानसभा चुनाव 2018 में ऐसा था सीधी का हाल

साल 2018 में सीधी विधानसभा सीट पर भाजपा के केदार नाथ शुक्ल विजयी हुए थे। उन्होंने भाजपा के कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी तो मात दी थी। बसपा उम्मीदवार यहां तीसरे पायदान पर रहे थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भी केदार नाथ शुक्ल (बीजेपी) ने अपने प्रतिद्वंदी को 2360 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी।

कौन हैं रीति पाठक

रीति पाठक मध्य प्रदेश के सीधी से लोकसभा सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से ताल्लुक रखती हैं। वह पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में सीधी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को तब 1,08,046 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। वह 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह को 2,86,524 वोटों के अंतर से हराकर सीधी सीट फिर से हासिल की।

सिंगरौली में हुआ जन्म, रीवा से की पढ़ाई

पाठक का जन्म एक जुलाई 1977 को जिला सीधी में (मौजूदा समय में जिला सिंगरौली) के ग्राम खटखरी में रामकरण देव पांडे (वकील) और श्यामा पांडे (गृहिणी) के घर हुआ था। रीति का पालन-पोषण रीवा में हुआ। उन्होंने इतिहास और हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री (बीए) की। फिर इतिहास में मास्टर डिग्री (गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रीवा से) की।

आगे एलएलबी (द बैचलर ऑफ लॉज़) में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्कूल और कॉलेज में रहते हुए वह सह-पाठ्यचर्या से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय थीं। उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई तक अपने सभी तीन एनसीसी प्रमाणपत्र पूरे कर लिए थे। वह 1994-95 में जीडीसी में संयुक्त सचिव थीं।

समाज सेवा के साथ शुरू हुआ था राजनीति का सफर

परिवार से प्रेरणा और समर्थन से उन्होंने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में महिलाओं के लिए सामाजिक कार्य शुरू किए थे। राजनीति से उनका परिचय तब हुआ जब उन्होंने सीधी के जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2014 में उन्होंने मध्य प्रदेश के सीधी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 2019 में लोकसभा के लिए फिर से चुनी गईं। वह वर्तमान में 17वीं लोकसभा की मौजूदा सदस्य हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article