Bihar Election 2025: चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, मोहनिया सीट से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द; निर्दलीय रवि शंकर पासवान को दिया समर्थन

बिहार चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से आई है। जहां राजद को झटका लगा है। यहां से चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

Mohania News: बिहार चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से आई है। जहां राजद को झटका लगा है। यहां से चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद श्वेता सुमन भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नामांकन जानबूझकर राजनीतिक दबाव में खारिज किया गया है।

shweta suman nomination cancelled

मोहनिया विधानसभा से भरा था पर्चा (तस्वीर साभार : श्वेता सुमन फेसबुक अकाउंट)

भाजपा ने की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्वेता सुमन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप था कि श्वेता सुमन ने 2020 के विधानसभा चुनाव में अपने नामांकन पत्र में स्थायी पता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का बताया था, जबकि इस बार 2025 के चुनाव में उन्होंने खुद को बिहार की निवासी बताकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि दो अलग-अलग चुनावों में अलग-अलग पता बताना गलत जानकारी देना है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

End of Feed