Rajasthan Poll Of Polls: एग्जिट पोल में गई गहलोत की कुर्सी, राजस्थान में BJP की दमदार वापसी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 07:49 PM IST

Rajasthan Poll Of Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा राजस्थान में 105 सीटें और कांग्रेस 81 सीटें जीत सकती है।

Rajasthan Poll Of Polls: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा राजस्थान में 105 सीटें और कांग्रेस 81 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 13 सीटें जा सकती हैं। यहां भाजपा ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल को छोड़कर सभी अनुमानों में भाजपा को बहुमत का आंकड़ा (101) को पार करने की बात कही गई है। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 64 सीटें, भाजपा को 118 सीटें और अन्य को 17 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे एजेंसीभाजपाकांग्रेसअन्य
टाइम्स नाउ-ईटीजी1186417
आज तक-एक्सिस माय इंडिया909613
न्यूज 18-जेकेबी1117414
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट102925
एबीपी न्यूज-सी वोटर1048114

अन्य के खाते में 14 सीटें जा सकती हैं

आज तक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अुसार कांग्रेस को यहां 96 सीटें भाजपा को 90 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-पोल स्टार्ट के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस यहां 92 सीटें जीत सकती है। जबकि भाजपा को 102 सीटें मिल सकती हैं। यहां अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज-सीवोटर के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को 81 सीटें, भाजपा को 104 सीटें और अन्य के खाते में 14 सीटें जा सकती हैं।

End of Feed