इलेक्शन

Rajasthan Election: राजस्थान में बदलेगा रिवाज, कांग्रेस बहुमत से बनाएगी सरकार, डोटासरा का दावा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 29, 2023, 02:10 PM IST

राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Image

गोविंद सिंह डोटासरा

Photo : PTI

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का धार्मिक ध्रुवीकरण का एजेंडा विफल रहा। डोटासरा ने यहां मीडिया से कहा, मतदान के बाद जो रुझान जनता, राजनीतिक विश्लेषकों से आ रहे हैं उन सबसे एक ही बात निकलकर आ रही है कि राजस्थान में राज नहीं, बल्कि रिवाज बदलेगा। कांग्रेस पार्टी राजस्थान में एक बार फिर पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

राजस्थान में बदलती है सरकार

बता दें कि राज्य में हर विधानसभा चुनाव में राज यानी सरकार बदलने का रिवाज है। इसी संदर्भ में डोटासरा ने दावा किया कि इस बार 'राज' नहीं 'रिवाज' बदलेगा। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

कहा, बीजेपी का एजेंडा धार्मिक ध्रुवीकरण

डोटासरा ने कहा कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण प्रमुख एजेंडा होता है लेकिन हमारी सरकार ने जिस तरह से सबको साथ लेकर काम किया है, उससे राजस्थान में इनका यह एजेंडा नहीं चल पाया। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की चर्चा करते हुए डोटासरा ने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं व राज्य के बेहतर प्रशासन के मॉडल की पूरे देश में चर्चा है तथा उनको अपनाने करने की भी होड़ मची है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article