लोकसभा चुनाव में गरमाया पाकिस्तान का मुद्दा, जानें पीएम मोदी पर क्यों भड़कीं प्रियंका गांधी वाड्रा; लगाया गंभीर आरोप

Lok Sabha Election: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मर रही है और पाकिस्तान रो रहा है, शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाक उतावला है। तो उन पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा के नेता आमजन की समस्या नहीं, पाकिस्तान-चीन की बात करते हैं।

PM Modi vs Priyanka Gandhi Vadra: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है, इसी बीच अब पाकिस्तान का मुद्दा गरमा गया है। सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। पहले पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा तो उन पर पलटवार करते हुए राहुल की बहन प्रियंका ने कमान संभाल ली है। आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के मुद्दे पर किसने क्या कहा।

PM Modi vs Priyanka Gandhi Vadra on Pakistan

पीएम मोदी vs प्रियंका गांधी वाड्रा।

पाकिस्तान के मुद्दे पर पीएम मोदी पर प्रियंका ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में कांग्रेस उम्मीदवार ज्योत्सना महंत के समर्थन में आयोजित जनसभा में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की समस्याओं की बजाय पाकिस्तान और चीन की बातें करते हैं। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान को बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से की गई कोशिश को भाजपा ने पसंद नहीं किया। वर्तमान दौर में किस तरह की राजनीति हो रही है और किस तरह के नेताओं को बढ़ाया जा रहा है, यह हमारे सामने है।

End of Feed