मतगणना से चंद घंटे पहले केरलम सीएम ने बदला अपना सोशल मीडिया बायो, लिखा: पोलित ब्यूरो सदस्य...

Kerala Assembly Election Result: केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मतगणना से ठीक कुछ घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया है। इस बीच एग्जिट पोल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे चुनाव मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Kerala Assembly Election Result: केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan News) ने विधानसभा चुनावों की मतगणना से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बायो में अब खुद को “पोलित ब्यूरो सदस्य, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)” लिखा है। यह बदलाव ऐसे समय पर किया गया है जब राज्य में चुनाव परिणाम (kerala election results 2026) को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है। पिनाराई विजयन इस बार अपने गृह क्षेत्र धर्माडम सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश में हैं।

Pinarayi Vijayan news

केरल चुनाव नतीजों से पहले मुख्यमंत्री विजयन का बड़ा संकेत

यह सीट लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़

यह सीट लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस दोनों ही उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। धर्माडम सीट पर यूडीएफ की ओर से वीपी अब्दुल रशीद को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा ने के. रंजीत को मैदान में उतारा है। पिछले चुनावों की बात करें तो विजयन ने 2016 और 2021 में इस सीट पर आराम से जीत दर्ज की थी। 2021 में उन्हें करीब 59.8 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि यूडीएफ उम्मीदवार को लगभग 28.4 प्रतिशत वोट ही मिल पाए थे।

End of Feed