पटना में 'मोदी-मोदी' की गूंज, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़; PM ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया स्वीकार

PM Modi Patna Road Show: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में एक भव्य रोड शो किया। आरा और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी पटना की सड़कों पर नजर आए, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो नजर नहीं आए, लेकिन ललन सिंह जरूर मौजूद रहे।

PM Modi Patna Road Show: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में एक भव्य रोड शो किया। आरा और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी पटना की सड़कों पर नजर आए, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो नजर नहीं आए, लेकिन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद जरूर मौजूद रहे।

PM Modi Patna Road Show

पीएम मोदी ने पटना में किया रोड शो

पीएम मोदी ने अपने वाहन से शहर की सड़कों से गुजरते समय सड़क के दोनों ओर और इमारतों के ऊपर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने राज्य के दौरे पर आए मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। रोडशो नाला रोड, ठाकुरवाड़ी और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन के पास समाप्त हुआ।

End of Feed