South Goa Seat: विपक्ष ने भाजपा के दक्षिण गोवा उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो पर उठाए सवाल, सत्तारूढ़ पार्टी ने किया पलटवार

South Goa Seat: बीजेपी ने कहा कि पल्लवी डेम्पो पार्टी के कई महिला मोर्चा कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं और अब पूरा कैडर उनके साथ है। भाजपा ने यह भी सवाल उठाया है कि इंडी गठबंधन ने अब तक इस लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा क्यों नहीं की है।

South Goa Seat: साउथ गोवा से बीजेपी के उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो को लेकर विपक्ष, भाजपा पर हमलावर हो रखा है। विपक्ष एक सुर में पल्लवी डेम्पो की उम्मीदवारी की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी का दावा है कि पल्लवी डेम्पो को इसलिए टिकट मिला है, क्योंकि वो राज्य के प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी हैं। विपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस उम्मीदवार को स्थानीय कोंकणी भाषा नहीं आती है, वो जनता की परेशानी कैसे समझेंगी?

End of Feed