Bihar Election: बिहार को शेर जैसा CM चाहिए...'ऐसा मुख्यमंत्री नहीं जो हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाए , तेजस्वी यादव का संदेश

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज केवल चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई बल्कि बिहार के उत्सव की शुरुआत हुई है, ये उत्सव रुकना नहीं चाहिए, दिवाली, छठ पूजा के बाद ख़त्म होगा बिहार का बीस साल का इंतजार।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक भावनात्मक संदेश साझा किया। इस संदेश में उन्होंने 14 नवंबर 2025 को बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन और विकास की शुरुआत की तारीख बताया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बिहार की जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरा राज्य महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करे।

tejaswi  yadav

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फोटो:X)

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहारवासियों को संबोधित करते हुए पोस्ट में लिखा, '14 नवंबर 2025, इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है। इतिहास के पन्नों को भविष्य में जब भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी। परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता की जीत का शंखनाद हो चुका है। बस अब पूरे मनोयोग, समस्त ऊर्जा का संचय कर प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए।'

End of Feed