मिजोरम में अब 4 दिसंबर को होगी मतगणना, चुनाव आयोग ने बदली रिजल्ट की तारीख

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 08:54 PM IST

Mizoram Election Result 2023 Date: चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। आयोग ने मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने का ऐलान कर दिया है। अब इस राज्य में 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। बता दें अन्य राज्यों में 3 दिसंबर को ही काउंटिंग होगी।

Mizoram Election Result 2023 Date: चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। आयोग ने मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने का ऐलान कर दिया है। अब इस राज्य में 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। अन्य चार राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 3 दिसंबर को ही मतगणना होगी।

Mizoram Counting Date

मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली।

मिजोरम में बदली गई मतगणना की तारीख

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होनी थी, मगर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तारीख बदल दी। बता दें, मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 पर Times Now ETG के एग्जिट पोल के मुताबिक मिजोरम में इस बार त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार नजर आ रहे हैं। 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं, नीचे पढ़िए।

End of Feed