MCD Results 2022: Exit Poll के बाद अब सबकी नजरें रिजल्ट पर, यहां देखें MCD चुनाव के सबसे तेज नतीजे

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 6, 2022, 06:00 AM IST

MCD Results on Election Commission Website: दिल्ली नगर चुनाव के एग्जिट पोल्स भी घोषित हो गए हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में एक बार कॉमन है वो ये है कि आम आदमी पार्टी नगर निगम में काबिज होती दिख रही है। ऐसे में अब सबकी नजर परिणामों पर है-

MCD Results on Election Commission Website: दिल्ली में 250 नगर निगम वार्ड के चुनाव में रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 50.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP), दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इस बीच सोमवार को जो एग्जिट पोल (Exit Poll) आए उनमें आम आदमी पार्टी (आप) को साफ तौर पर जीत मिलने और नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन के खत्म होने का अनुमान जताया गया है।

Election Results MCD

MCD के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित होंगे

यहां देखें लाइव

हालांकि बीजेपी को अभी नतीजों का इंतजार है जो 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी। चुनाव परिणाम आप हमारे चैनल टाइम्स नाउ नवभारत पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा जिन प्लेटफॉर्म्स पर चुनाव परिणाम अपडेट्स देख सकते हैं वो इस प्रकार हैं-

End of Feed