कांग्रेस में एक नहीं 5 पावर सेंटर...संजय निरुपम ने गिनाया एक-एक नाम, जमकर निकाली भड़ास

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2024, 01:50 PM IST

पूर्व सांसद संजय निरुपम को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों के लिए कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके एक दिन बाद उन्होंने पार्टी पर जमकर हमला बोला।

Sanjay Nirupam Attacks Congress Leaders: कांग्रेस से अपने निष्कासन के एक दिन बाद संजय निरुपम ने आज पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में निरुपम ने कांग्रेस को शीर्ष नेताओं का निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संजय निरुपम ने गुरुवार को पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्तमान में एक ध्वस्त पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार है। बता दें कि पूर्व सांसद संजय निरुपम को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों के लिए कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Sanjay Nirupam

संजय निरुपम की प्रेस कांफ्रेंस

कहा, पांचों पावर सेंटर टकराते रहते हैं

प्रेस कांफ्रेंस में निरुपम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा, पहले कांग्रेस पार्टी में एक ही पावर सेंटर हुआ करता था। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर हैं और पांचों की अपनी-अपनी लॉबी है जो आपस में टकराती रहती हैं। इन पांच पावर सेंटर में पहले हैं सोनिया गांधी, दूसरे हैं राहुल गांधी, तीसरी हैं प्रियंका गांधी वाड्रा, चौथे हैं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आखिरी हैं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जी। ये सभी अपनी-अपनी राजनीति अपने तरीके से कर रहे हैं।

End of Feed