Lok Sabha Election 2024: 350 वोटर्स वाला परिवार...हर पार्टी की नजर, जानें किसकी है ये फैमिली?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 में एक ऐसा भी परिवार मतदान करेगा जिसके 1200 सदस्यों में से 350 सदस्य अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। ये परिवार असम के रंगपारा विधानसभा क्षेत्र और सोनितपुर संसदीय क्षेत्र में वोट डालेगा। आइए इस परिवार के बारे में आपतको बताते हैं...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 के पहले चरण की वोटिंग में अब 3 दिन बाकी है। ऐसे में देश की सभी पार्टियां मतदाताओंं को लुभाने में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। 19 अप्रैल को देशभर में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। असम में भी 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इसबीच एक ऐसे परिवार की जानकारी सामने आई है, जिसके 350 सदस्य वोट डालेंगे। यह परिवार असम के सोनितपुर जिले के फुलगुरी नेपाली पाम गांव में रहता है। लगभग 350 मतदाताओं के साथ, असम के सोनितपुर जिले में फुलोगुरी नेपाली पाम के दिवंगत रॉन बहादुर थापा का परिवार असम में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सबसे बड़े परिवारों में से एक है।

Lok Sabha Election 2024

रॉन बहादुर थापा के परिवार में 350 मतदाता

असम का सोनितपुर जिला रंगपारा विधानसभा क्षेत्र और सोनितपुर संसदीय क्षेत्र के दायरे में आता है । इस परिवार के सभी सदस्य 19 अप्रैल को सोनितपुर लोकसभा क्षेत्र में अपना वोट डालेंगे। रॉन बहादुर थापा के 12 बेटे और 9 बेटियां हैं। उनकी पांच पत्नियां थीं। कुल मिलाकर लगभग 1200 सदस्यों वाले इस परिवार में लगभग 350 सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।

End of Feed