Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे चुनाव अधिकारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव आयोग भी इस बार एक्शन मोड में है। चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में उतरने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली है। बता दें, राहुल गांधी ने मैसूर से नीलगिरी तक की यात्रा हेलीकॉप्टर से की थी।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस जहां भाजपा के घोषणापत्र और पुराने वादों को निशाना बना रही है तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच चुनाव आयोग भी इस बार एक्शन मोड में है। ताजा जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने तलाशी ली है। राहुल चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के नीलगिरी पहुंचे थे।

Rahul Gandhi

चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड ने की राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी

चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में उतरने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। राहुल गांधी ने मैसूर से नीलगिरी तक की यात्रा हेलीकॉप्टर से की थी। कांग्रेस नेता केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे, जहां उनकी एक सार्वजनिक बैठक सहित कई कार्यक्रम की योजना है।

End of Feed