Jalandhar Lok Sabha By-Election Result 2023 : जालंधर में आप प्रत्याशी की जीत , सुशील रिंकू अब नए सांसद
आज आएंगे यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
'शहरों की सरकार' में भी क्या चलेगा सीएम योगी का सिक्का? थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान
जालंधर में आप उम्मीदवार की जीत
जालंधर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जीत दर्ज कर ली है। और पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।जालंधर में आप का जश्न
जालंधर में आम आदमी पार्टी सुशील रिंकू और उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। उन्हें अब तक 2.89 लाख वोट मिल चुके हैं।सुशील रिंकू 50 हजार वोटों से आगे
आम आदमी पार्टी के सुशील रिंकू 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। और उन्होंने दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार से निर्णायक बढ़त ले ली है।Jalandhar Lok Sabha Result 2023: आप उम्मीदवार बड़ी बढ़त की ओर
जालंधर में अब तस्वीर साफ होती जा रही है। आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू करीब 40 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।आप उम्मीदवार को 1.50 लाख से ज्यादा वोट
जालंधर में नतीजों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। आप उम्मीदवार निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें 1.54 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 1.25 लाख वोट मिले हैं।जालंधर में आप की पकड़ मजबूत
जालंधर में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वह 1958 वोटों से आगे हैं।आप उम्मीदवार को अब 39 फीसदी वोट
अभी तक की मतगणना में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 39 फीसदी वोट मिले हैं।आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई
शुरूआती रूझान में आम आदमी पार्टी ने बढ़ता बना ली है। वह अकाली दल उम्मीदवार से करीब 700 वोटों से आगे हैं। जालंधर लोक सभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।Jalandhar By-Election Result 2023: मतगणना के लिए दो केंद्र
जालंधर लोक सभा उप चुनाव में मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।वोटों की गिनती शुरू
जालंधर लोक सभा के उप चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस में सीधी टक्कर है। पहले रुझान थोड़ी देर में आएंगे।Jalandhar By-Election Result 2023: BJP के लिए बेहद अहम जालंधर चुनाव
BJP की पंजाब में सियासत के लिए जालंधर उपचुनाव बेद अहम हैं। BJP1997 के बाद पहली बार अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़े हैं।19 उम्मीदवार मैदान में
जालंधर लोक सभा सीट के लिए उप चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन प्रमुख मुकाबला आप, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच है।करीब 55 फीसदी हुआ है मतदान
जालंधर उपचुनाव में 54.70 फीसदी मतदान हुआ था। इसके पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में 63.04 फीसदी मतदान हुआ था।8 बजे से शुरू होगी मतगणना
जालंधर लोक सभा उप चुनाव की मतगणना जल्द ही शुरू होगी।पंजाब की राजनीति पर असर
लोक सभा उप चुनाव के नतीजों का पंजाब की राजनीति पर अहम असर पड़ेगा। कांग्रेस और आप में कड़ी टक्कर है।डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार
शिरोमणि अकाली दल ने यहां से बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को उम्मीदवार बनाया हैमैदान में आप के सुशील कुमार रिंकू
आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू पर भरोसा जताया है।कांग्रेस ने संतोख सिंह की पत्नी पर लगाया हैं दांव
कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमरजीत कौर को मैदान में उतारा है।जालंधर लोक सभा उप चुनाव के नतीजे आज
पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज जारी होंगे।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
