पहली चुनावी रैली में RJD पर PM मोदी का बड़ा हमला, समस्तीपुर में बोले-'जंगलराज' वालों को दूर रखेगा बिहार

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'ये जमानत पर चलने वाले लोग हैं।' एनडीए की सरकार ही विकास करती है। इस सरकार में बिहार नई रफ्तार के साथ चलेगा और बिहार में फिर सुशासन वाली सरकार होगी।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'ये जमानत पर चलने वाले लोग हैं।' एनडीए की सरकार ही विकास करती है। इस सरकार में बिहार नई रफ्तार के साथ चलेगा और बिहार में फिर सुशासन वाली सरकार होगी। पीएम ने कहा कि कुछ लोग संविधान लेकर गुमराह करते हैं लेकिन बिहार के लोग 'जंगलराज' वालों को दूर रखेंगे। ये जननायक की उपाधि चोरी करने में लगे हैं। जननायक केवल कर्पूरी ठाकुर हैं।

modi samastipur

समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।

रैली में जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'इस बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए अपनी अब तक की सभी जीत के रिकॉर्ड तोड़ देगा। बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।'

End of Feed