मोकामा में हिंसा और EC पर सवाल उठा रहे तेजस्वी यादव, बोले- हथियारों के साथ कैसे घूम सकता है 40 गाड़ियों का काफिला

Bihar Elections 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा में हुई हिंसा को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। राजद नेता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमें आश्चर्य है कि 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ कैसे घूम सकता है? आयोग क्या कर रहा है?

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जनसुराज पार्टी नेता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। स्थानीयों का दावा है कि जनसुराज पार्टी नेता दुलारचंद की हत्या दो दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई। इस बीच, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा में हुई हिंसा को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए।

Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो साभार: ANI)

तेजस्वी यादव ने EC पर उठाए सवाल

राजद नेता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमें आश्चर्य है कि 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ कैसे घूम सकता है? आयोग क्या कर रहा है? प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक क्या कार्रवाई की गई है... गुंडों को कौन संरक्षण दे रहा है... इस मामले में चुनाव आयोग को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए... किसी डीएसपी/एसपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिहार में स्थिति क्या है? अब सामने आ गई है, जनता सबकुछ देख रही है।

End of Feed