इलेक्शन

Bihar Exit Polls: कितने सटीक थे 2020 के एग्जिट पोल्स, जानिए वास्तविक नतीजे से दूर थे या पास, इस बार क्या है अनुमान

विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ‘मेट्राइज एग्जिट पोल’ ने राजग को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। तो दैनिक भास्कर के सर्वे में राजग को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

Image

14 नवंबर को आएंगे बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे।

Bihar Exit Polls: बिहार में विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हो गया। दूसरे और अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में छह नवंबर को रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत वोट पड़े। इस तरह दोनों चरणों में कुल 66.90 प्रतिशत वोटिंग हुई जो कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है। दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बिहार चुनाव पर एग्जिट पोल्स आए। एग्जिट पोल्स के सभी अनुमानों में एनडीए की जीत और महागठबंधन की हार की भविष्यवाणी हुई है।

बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही

विभिन्न एग्जिट पोल के अनुमानों में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ‘मेट्राइज एग्जिट पोल’ ने राजग को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। तो दैनिक भास्कर के सर्वे में राजग को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, ‘पीपल्स इनसाइट’ के मुताबिक राजग को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। ‘पीपल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में राजग को 133 से 159, ‘इंडिया’ गठबंधन को 75 से 101 और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस बार एग्जिट पोल्स ने दिए एनडीए को स्पष्ट बहुमत

‘जेवीसी’ ने राजग को 135 से 150 और महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने की संभावना जताई है, जबकि ‘पोलस्ट्रैट’ ने राजग को 133 से 148 और महागठबंधन को 87 से 102 सीटों के बीच बताया है। ‘चाणक्य स्ट्रैटेजीज’ के अनुसार राजग को 130 से 138, महागठबंधन को 100 से 108 और जन सुराज को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है। वहीं, ‘पी-मार्क’ ने राजग को 142 से 162, महागठबंधन को 80 से 98 और जन सुराज को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई है। कुल मिलाकर अधिकांश एग्जिट पोल में राजग को एनडीए को स्पष्ट बहुमत और विपक्षी गठबंधन को अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की गई है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीट की आवश्यकता होती है।

कभी सही तो कभी गलत साबित होते हैं एग्जिट पोल्स

ये एग्जिट पोल्स के अनुमान हैं। एग्जिट पोल्स के अनुमान कभी सही तो कभी गलत साबित होते रहे हैं। इस बार भी चुनाव के वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। 2020 के चुनाव पर भी एग्जिट पोल्स आए थे। ये एग्जिट पोल्स वास्तविक नतीजों के कितने करीब थे, इसके बारे में हम यहां चर्चा करेंगे। 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को हुआ। 243 सीटों के लिए करीब 57.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में सबसे ज्यादा 75 सीटें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीतीं लेकिन कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन की वजह से वह सरकार नहीं बना पाई। बाद में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में एनडीए की सरकार बनी। इस चुनाव में भाजपा 74 सीटों और नीतीश कुमार की पार्टी जद-यू 43 सीटों पर विजयी हुई।

वास्तविक नतीजों के कितने करीब थे 2020 के एग्जिट पोल्स

टाइम्स नाउ-सी वोटर के एग्टिज पोल में बिहार में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया था। इस सर्वे में एनटीए को 116 सीटें और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने की बात कही गई। इस सर्वे में एलजेपी को केवल एक सीट पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन को 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

एनडीए को मिलेंगी 104, महागठबंधन को 128-जन की बात

इस सर्वे में एनडीए को 80 सीटें मिलने की अनुमान जताया गया। तो वहीं, जन की बात एग्जिट पोल में एनडीए को 104 सीटें और महागठबंधन को 128 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई। इस सर्वे में कहा गया कि एलजेपी को सात सीटें मिल सकती हैं। टीवी 9 भारतवर्ष एग्जिट पोल में महागठबंधन को 120 सीटें और एनडीए को 115 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। तो ईटीजी के अनुमान में 120 सीटें महागठबंधन, एनडीए को 114, एलजेपी को 3 और अन्य को छह सीटें मिलने की बात कही गई थी।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article