LIVE हिमाचल प्रदेश में कांग्रेज 39 सीटों के साथ आगे जबकि बीजेपी 26 के आस पास

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेज 39 सीटों के साथ आगे जबकि बीजेपी 26 के आस पास
गुजरात और हिमाचल प्रदेश राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in पर से देखे जा सकेंगे। यह नतीजे आज यानी 8 दिसंबर को जारी हो जाएंगे। हालांकि बहुत हद तक रुझान साफ हो चुका है। दो चरणों के मतदान और एग्जिट पोल के नतीजों के बाद, ज्यादातर लोगों की निगाहें आधिकारिक गुजरात चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। बता दें, गुजरात में 182 सदस्यीय सदन है, जिसमें 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इसकी एग्जिट पोल की बात करें तो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जीतने के आसार हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार, Gujarat election results 2022 में बीजेपी को 100 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद हैं। पिछले बार यानी 2017 के चुनावों की बात करें तो बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं।
गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दिन में 2 बजे दोबारा से मुख्यमंत्री पद की थपथ लेंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट
गुजरात के अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 की घोषणा भी आज हो जाएगी। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश में मिक्स रिजल्ट दिख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 12 नवंबर को हुए थे, जबकि यहां एक ही चरण में मतदान किए गए थे। राज्य में 68 सदस्यीय सदन है, आम आदमी पार्टी के प्रवेश के साथ कुछ विधानसभा क्षेत्रों में त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
Himachal Pradesh Election Result 2022 LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट
ECI Election Results 2022 LIVE - रामपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर
उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने का मिल रहा है। यहां चल रहे उपचुनावों में 28वें राउंड की काउंटिंग के बाद नजारा ही बदल गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा उम्मीदवार आसिम राजा पर करीब 10 हजार वोटों की बढ़त बना ली। आकाश सक्सेना को 54,014 और आसिम राजा को 44,112 वोट मिले हैं।
ECI Result Live - गुजरात का फैसला उम्मीद के मुताबिक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का नतीजा उम्मीद के अनुरूप था, लेकिन यह देश के मिजाज को नहीं दर्शाता है। एनसीपी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा, "गुजरात का फैसला उम्मीद के मुताबिक"
देखें अमित शाह का स्टेटमेंट
ECI Election Results 2022 LIVE - हिमाचल में बीजेपी की हार, कांग्रेस बहुमत की ओर
गुजरात में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 182 और हिमाचल प्रदेश में 68 है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जीत 2024 में केंद्र में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की बोली को बढ़ावा देगी। दूसरी तरफ हिमाचल में कांग्रेस की पार्टी बनना तय है, मतगणना के अनुसार, हिमाचल में बीजेपी हार गई है और कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
ECI Election Results Live - 12 दिसंबर को होगा थपथ समारोह
रुझानों के मुताबिक गुजरात में बीजेपी भारी जीत की ओर है, जबकि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएगी। गुजरात में, बीजेपी ने राज्य में किसी भी पार्टी द्वारा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दिन में 2 बजे दोबारा से मुख्यमंत्री पद की थपथ लेंगे।
ECI Gujarat, Election Results 2022 - 149 सीटों का टूटा रिकॉर्ड
2002 में जब मोदी मुख्यमंत्री थे, तब भाजपा 127 सीटों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार कर गई थी। इसके अलावा बीजेपी को विपक्ष के वोटों के विभाजन से भी मदद मिली। आप आदमी पार्टी ने संकेत दिया है कि पार्टी 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीते गए 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। और ऐसा ही देखने को मिला, बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 से ज्यादा सीटों पर कब्जा कर लिया है।
Gujarat Election 2022 Live - बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे
बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगेपाटीदार कोटे के पूर्व नेता और बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल 61,019 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम उम्मीदवार आप पार्टी से है, जिनका नाम अमरसिंह ठाकोर हैं, एक रिपोर्ट के अनुसार, अमरसिंह को 33,877 वोट मिले हैं।उत्तर गुजरात क्षेत्र का वीरमगाम वह निर्वाचन क्षेत्र है जहां से हार्दिक भरतभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 39 सुरेंद्रनगर लोकसभा का हिस्सा है।
Gujarat Election Results 2022 LIVE: बीजेपी की सातवीं जीत
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुजरात विधानसभा चुनावों में लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है। हालांकि यह फाइनल रिजल्ट नहीं है लेकिन अब कोई चमत्कार ही इन आंकड़ों को बदल सकता है, लेकिन दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में बीजेपी हार की कगार पर है, और यहां कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।
ECI Gujarat Election Results 2022 LIVE - जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी आगे
जामनगर उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रिवाबा जडेजा, जो पहले वोटों की गिनती के शुरुआती घंटों में तीसरे स्थान पर पीछे चल रहे थे, अब आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझानों के अनुसार, रीवाबा - जो आप के अहीर करशनभाई परबतभाई करमूर और कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं - 14,905 मतों से आगे चल रहे हैं बजकि आप पार्टी के उम्मीदवार 7,235 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है और कांग्रेस उम्मीदवार 5,288 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Gujarat Election Results 2022 - देखें गुजरात में बीजेपी का कब्जा
वरछा रोड में बीजेपीलिंबायत में बीजेपीमाजूरा में बीजेपीसूरत में बीजेपीबारदैली में बीजेपीकारंज में बीजेपीउधना में बीजेपीकतार्गम में बीजेपीचौरयासी में बीजेपीमहुवा में बीजेपी
Gujarat Election Results 2022 - भाजपा प्रवक्ता ने कही यह बड़ी बात
भगवा खेमे के उत्सव के मूड में आते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे क्योंकि रुझानों से पता चलता है कि भाजपा गुजरात में रिकॉर्ड सातवें कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गुजरात भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने पीटीआई को बताया। "यह पार्टी के डबल इंजन विकास एजेंडे की जीत है। भारी जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। यह विकास के एजेंडे की जीत है जिसे पार्टी ने राज्य में चलाया है,"
ECI HP Election Results 2022 LIVE: कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त
हिमाचल प्रदेश में रुझान साफ नहीं हो रहा है, लगातार एक दूसरे को टक्कर देने के बाद कांग्रेस पार्टी आगे निकलते हुए दिख रही है, eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in, eci results 2022 के अनुसार, कांग्रेस 37 और बीजेपी 27 सीटों से आगे है।
Gujarat Election Results 2022 LIVE - गुजरात चुनाव में आप पार्टी को मिली सकारात्मक ओपनिंग
गुजरात चुनाव के परिणामों में अभी तक रुझान साफ हो गया है बता दें, बीजेपी बहुमत के पार है और कांग्रेस 20 सीटों के आसपास है, अब अगर आम आदमी पार्टी की बात करें, तो आप पार्टी को पहली बार गुजरात चुनाव में उतरने के बाद एक तरह से सकारात्मक ओपनिंग मिली है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में उसे मुंह की खानी पड़ी, यहां वो खाता भी नहीं खोल पाई है।
Gujrat Election Results 2022 LIVE - भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया निकले आगे
मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकल गए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी एक दहाई अंक की ओर बढ़ते दिख रही है। एग्जिट पोल (Exit Polls) में आम आदमी पार्टी की एंट्री सबको परेशान करते दिख रही थी लेकिन मतगणना में साफ हो गया है कि अभी आम आदमी पार्टी को लंबा सफर तय करना है।
ECI Gujarat Election Live - आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ, बीजेपी की रिकॉर्ड जीत
eci results 2022: Gujarat election results पर रुझान लगभग साफ हो गया है। बता दें, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड जीत के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर बनी हुई है, हालांकि आप पार्टी दहाई अंक तक भी नहीं आई है।
HP Election Results 2022 LIVE - आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता
हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों को रुझान सामने आने लगा है। बता दें, जबसे मतगणना शुरू हुई है तब से लगातार बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर बनी हुई है। बीजेपी 32 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे है जबकि अन्य 3 सीटों से आगे चल रही है। बता दें, आम आदमी पार्टी का हिमाचल में खाता भी नहीं खुला है।
ECI Gujarat election Live - 2017 के मुकाबले कम वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में 182 विधानसभा सीटे हैं, और इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। राज्य में दो चरणों में मतदान किया गया था, जिसमें पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डालें जबकि दूसरे चरण में 64.39 लोगों ने वोटिंग की। ओवरआल 2017 के मुकाबले कम वोटिंग हुई है।
ECI Gujarat, HP Election Results 2022 LIVE - गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों का देखें ताजा हाल
रुझानों के मुताबिक गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है जबकि हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि लगातार कांग्रेस और बीजेपी बराबरी पर बनी हुई है। इस समय 33—33 सीटों से दोनों पार्टी आगे है। लेटेस्ट डाट को election commission of india की साइट eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in से भी देखा जा सकता है।
Gujarat Results 2022 Live: गुजरात के मोरबी से भी बीजेपी आगे
गुजरात की मोरबी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया 480 वोटों से आगे चल रहे हैं। आपको पता हो कांतिलाल अमृतिया मोरबी हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए अपनी तुरंत गहरे पानी में उतर गए थे। ऐसे में सभी का रूझान उनकी ओर दिख रहा है।और कौन आगे कौन पीछेबीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल वीरमगाम आगेनदियाड में कांग्रेस उम्मीदवार 300 वोटों से आगेजलालपुर और गांधीनगर की देहगाम सीट से भी बीजेपी आगे है।
HP Election Results 2022 LIVE - हिमाचल में कौन आगे कौन पीछे
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार कांटे की टक्कर बनी हुई है। भाजपा-कांग्रेस के बीच कौन आगे निकलेगा यह कह पाना मुश्किल है अभी। भाजपा को 34 और कांग्रेस 33 सीटों से आगे है। जबकि अन्य में एक सीट गई है।