LIVE

Haryana And JK Exit Poll Result 2024 Updates: एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की वापसी, जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन को बढ़त

शिशुपाल कुमारUpdated Oct 6, 2024, 02:19 IST

Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result, हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, Assembly Election 2024 (एग्जिट पोल 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतदान खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर में पहले ही मतदान हो चुका है। हरियाणा में मतदान खत्म होने के बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल एक साथ आया। विभिन्न एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

Haryana And JK Exit Poll Result 2024 Updates: एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की वापसी, जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन को बढ़त
Haryana And JK Exit Poll Result 2024 Updates: एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की वापसी, जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन को बढ़त

Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result, हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल, Assembly Election 2024 (एग्जिट पोल 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज मतदान खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग पहले ही हो चुकी है, तो वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल चरण में होने वाला मतदान आज हुआ। वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को झटका लग सकता है और वो सत्ता से बाहर हो सकती है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: Watch Online Here

इसी तरह जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ है। इस चुनाव में जम्मू कश्मीर की क्षेत्रीय पार्टियां नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर सबकी नजरें हैं। पिछले चुनाव के बाद बीजेपी ने सरकार बनाया था, क्या इस बार भी बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब होगी या कांग्रेस गठबंधन बाजी मार जाएगा, इसकी तस्वीर भी एग्जिट पोल से साफ हो गया। हालांकि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी आधिकारिक रिजल्ट 8 अक्टूबर आएगा।

Jammu Kashmir, Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: Online Live Streaming

जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिख रही है। हालांकि कांग्रेस को बहुमत मिलेगी या फिर उसे पीडीपी या अन्य समर्थन लेना पड़ेगा यह फाइनल रिजल्ट के दिन ही पता चलेगा।

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chuanv 2024 Exit Poll Results: Watch Live Telecast Here

OCT 05, 2024 20:09 IST

Haryana, J&K Vidhan Sabha Chunav 2024 Poll of Polls: पोल ऑफ पोल में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में किसकी सरकार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए आए पोल ऑफ पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से वापसी करती दिख रही है तो वहीं जम्मू कश्मीर में मामला फंसता दिख रहा है। कांग्रेस गठबंधन यहां बहुमत के आसपास दिख रहा है। देखें पोल ऑफ पोल्स
OCT 05, 2024 19:42 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: ध्रुव रिसर्च में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत

ध्रुव रिसर्च ने हरियाणा में कांग्रेस को 57-64 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं भाजपा को 27-32 सीटें मिल सकती हैं।
OCT 05, 2024 19:40 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में BJP की हैट्रिक या कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर हुए मतदान संपन्न हो चुके हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। अंतिम नतीजे अभी जारी नहीं किए गए है। इस बीच हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं, जिसके बाद 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से पहले तस्वीर लगभग साफ होना शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2024 19:38 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल में होता दिख रहा 'खेला'

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न एजेंसियों का एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन आगे तो दिख रहा है, लेकिन बहुमत के आसपास ही है। बीजेपी को जम्मू संभाग में बढ़त मिलती दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 05, 2024 19:15 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू में भाजपा को 27-31 सीटें

सीवोटर एग्जिट पोल ने जम्मू क्षेत्र में भाजपा को बढ़त दिख रही है, भगवा पार्टी को 27 से 31 सीटें मिलने की संभावना है। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक (नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और अन्य सहित) को इस क्षेत्र में लगभग 11 से 15 सीटें मिल सकती हैं और महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।
OCT 05, 2024 19:11 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू कश्मीर में किस पार्टी को कितना वोट

सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार जम्मू क्षेत्र में बीजेपी को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि विपक्ष के इंडिया ब्लॉक (नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और अन्य सहित) को 36 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इस बीच, सर्वेक्षण में जम्मू में महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 5 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की भी भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 18 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है।
OCT 05, 2024 19:06 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: मैट्रिज एग्जिट पोल जम्मू कश्मीर

मैट्रिज के जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलती नहीं दिख रही है। यहां बीजेपी और नेशनल कांफ्रेंस में बराबर की टक्कर दिख रही है, जबकि कांग्रेस की हालत खराब दिख रही है।

  • बीजेपी - 28-30
  • कांग्रेस - 03-06
  • एनसी - 28-30
  • पीडीपी - 05-07
  • अन्य - 08-16
OCT 05, 2024 19:02 IST

Assembly Election 2204 Exit poll Live: विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल में बीजेपी को कितनी सीटें

पीपुल्स पल्स के अनुसार, भाजपा को हरियाणा में 20-32 सीटें और जम्मू-कश्मीर में 23-27 सीटें मिलने की उम्मीद है।
OCT 05, 2024 18:59 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में कांग्रेस को कितनी सीटें

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44 से 54 सीटें मिलने की संभावना है। यानि कांग्रेस आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी।
OCT 05, 2024 18:58 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल

पीपुल्स पल्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी।
  • जेकेएनसी - 33-35
  • बीजेपी - 23-27
  • कांग्रेस - 13-15
  • पीडीपी - 7-11
  • अन्य - 4-5
OCT 05, 2024 18:55 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में कांग्रेस की वापसी

हरियाणा एग्जिट पोल में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रहा है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
OCT 05, 2024 18:40 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में कांग्रेस दे पाएगी बीजेपी को पटखनी?

हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी को पटखनी दे, सत्ता में वापसी कर पाएगी या नहीं? इसका एक अनुमान कुछ देर बाद आ जाएगा। अब से कुछ समय बाद ही हरियाणा का एग्जिट पोल आने वाला है।
OCT 05, 2024 18:40 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू कश्मीर में किसकी सरकार

जम्मू कश्मीर में बीजेपी, कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस या फिर पीडीपी कौन बाजी मारेगा, इसकी तस्वीर कुछ देर में साफ होने लगेगी। जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल के लिए बस थोड़ा सा इंतजार और बचा है।
OCT 05, 2024 18:41 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में किसकी सरकार, कुछ देर में एग्जिट पोल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल अब से कुछ समय बाद आ जाएगा। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान शाम 6 बजे खत्म हुआ, जिसके बाद अब हरियाणा का एग्जिट पोल कुछ देर में आ जाएगा।
OCT 05, 2024 18:39 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: बस कुछ देर का इंतजार और

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल अब से कुछ ही देर में आने वाला है। हरियाणा में वोटिंग खत्म हो गई है, जिसके बाद अब एजेंसियां कुछ देर बाद अपना एग्जिट पोल जारी करेगी।
OCT 05, 2024 18:41 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा एग्जिट पोल के सबसे सटीक नतीजे

5 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हरियाणा का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।
OCT 05, 2024 18:39 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू कश्मीर एग्जिट पोल कहां देखें

हरियाणा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के आधे घंटे बाद यानी 6:30 बजे से टाइम्स नाउ नवभारत पर एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।
OCT 05, 2024 18:41 IST

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा का एग्जिट पोल कब आएगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। अभी भी हरियाणा में वोटिंग जारी है। मतदान खत्म होने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल आ जाएगा। हरियाणा एग्जिट पोल के सबसे सटीक नतीजों के लिए बने रहिए https://www.timesnowhindi.com/ के साथ।
OCT 05, 2024 18:38 IST

Jammu kashmir Exit Poll Result 2024 Live: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कब आएगा एग्जिट पोल

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कुछ समय बाद एग्जिट पोल आ जाएगा। हरियाणा में मतदान समाप्त होते ही, वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल आने लगेगा।
OCT 05, 2024 17:10 IST

हरियाणा में 90 सीटों के लिए हुई वोटिंग

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान हुआ। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।