Haryana Vidhan Sabha Chunav Exit Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को सिंगल चरण में वोटिंग होगी और उसी दिन हरियाणा का एग्जिट पोल भी आ जाएगा। 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी हरियाणा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल शाम साढ़े छह बजे के बाद देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल लेकर आ रहा है। हरियाणा से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।
कब आएगा हरियाणा का एग्जिट पोल
हरियाणा चुनाव एग्जिट पोल कब और कहां देखें: Haryana Exit Poll 2024
5 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हरियाणा का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।ये भी पढ़ें- Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए थम गया प्रचार का शोर, 5 अक्टूबर को वोटिंग
क्या होते हैं एग्जिट पोल
दरअसल किसी भी चुनाव के दौरान एजेंसियां एक सर्वे करती है। मतदान देने वाले वोटर का सर्वे करती है। उसी आधार पर एग्जिट पोल में यह बताया जाता है कि चुनाव में कौन जीत रहा है। आधिकारिक रिजल्ट से पहले, एग्जिट पोल से अगली सरकार की तस्वीर साफ हो जाती है। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।
| विवरण | जानकारी |
| Haryana Chunav Exit Poll की तारीख | 5 अक्टूबर 2024 |
| Haryana Chunav Exit Poll का समय | शाम 6:30 बजे के बाद |
| Haryana Chunav Exit Poll कहां देखें | टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, वेबसाइट (www.timesnowhindi.com), और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक) पर |
| Haryana Chunav Exit Poll क्या होता है | मतदान के बाद किया गया सर्वेक्षण, जिसमें चुनाव परिणाम का अनुमान दिया जाता है। |
| ओपिनियन पोल और Haryana Chunav Exit Poll का अंतर | ओपिनियन पोल चुनाव से पहले किए जाते हैं, जबकि Haryana Chunav Exit Poll मतदान के बाद किया जाता है। |
