देश

Haryana, J&K Vidhan Sabha Chunav 2024 Poll of Polls: हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस को बढ़त

Haryana, Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav Poll of Polls 2024, विधान सभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Assembly Election 2024 Exit Poll ka Result: हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। यहां जानिए एग्जिट पोल के अनुसार दोनों राज्यों में कौन सी पार्टी या गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच रहा है।

Image

विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल

Photo : Times Now Digital

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज यानी शनिवार 5 अक्टूबर को चुनाव संपन्न हुए। जम्मू-कश्मीर की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को कुल 3 चरणों में मतदान हुआ। जबकि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आज 5 अक्टूबर को मतदान हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म होते ही दोनों राज्यों के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं।

दोनों राज्यों में जनता ने किसे इस बार सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का मन मनाया है और किसे विपक्ष में रहने का जनादेश दिया है। इन एग्जिट पोल्स से इसकी एक तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि, असली चुनाव परिणाम के लिए आपको मंगलवार 8 अक्टूबर तक के लिए इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किस एग्जिट पोल की पूरी कहानी -

C-Voters ने जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल दिया है। C-Voters ने जम्मू और घाटी दोनों क्षेत्रों को अलग-अलग करके आंकड़े जारी किए हैं।

जम्मू क्षेत्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यहां जानें -

भाजपा - 27-31

जेकेएनसी+ 11-15

जेकेपीडीपी - 0-2

अन्य - 0-1

कश्मीर घाटी क्षेत्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं यहां जानें -

भाजपा - 0-1

जेकेएनसी+ 29-33

जेकेपीडीपी - 6-10

अन्य - 6-10

चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार हरियामा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। अगर पार्टी के अनुसार देखें तो

भाजपा - 22-32

कांग्रेस - 52-64

जेजेपी -

अन्य 0 -5

People Pulse ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों के लिए एग्जिट पोल किया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 55 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि जम्मू कश्मीर में भी जेकेएनसी और कांग्रेस गबंधन 46-50 सीटें जीतकर सरकार बना सकता है।

हरियाणा

भाजपा - 26

कांग्रेस - 55

जेजेपी - 0-1

अन्य - 5-8

जम्मू-कश्मीर

भाजपा - 23-27

जेकेएनसी+ - 46-50

जेकेपीडीपी - 7-11

अन्य - 4-6

Matrize के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

भाजपा - 18-14

कांग्रेस - 55-62

जेजेपी - 0-3

अन्य - 5-11

बात करें पोल ऑफ पोल्स की तो दोनों राज्यों का रिजल्ट कुछ इस तरह से दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में JKNC और कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब दिख रहा है, हरियाणा में भी कांग्रेस 49-61 तक सीटें जीतकर बड़े बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का पोल ऑफ पोल्स

पार्टीपोल ऑफ पोल्स में कितनी सीटें
भाजपा26
जेकेएनसी+49
जेकेपीडीपी10
अन्य 5
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का पोल ऑफ पोल्स
पार्टीपोल ऑफ पोल्स में कितनी सीटें
भाजपा28
कांग्रेस 58
जेजेपी1
अन्य3

एग्जिट पोल क्या है?

बता दें कि एग्जिट पोल चुनाव परिणाम नहीं है। बल्कि यह मतदान करके मतदान केंद्र से बाहर निकले लोगों द्वारा दी गई राय है, जो गलत भी हो सकती है। पूर्व में कई बार एग्जिट पोल फेल हो चुके हैं। एग्जिट पोल में मतदाताओं से उम्मीद की जाती है कि वह वही बताएं, जिसे वह मतदान केंद्र के अंदर वोट देकर आए हैं। हालांकि, कई बात मतदाता एग्जिट पोल के आंकड़े इकट्ठा करने वाले लोगों को गलत जानकारी भी देते हैं, जिससे एग्जिट पोल के परिणाम प्रभावित होते हैं। हालांकि, इसका असली मतगणना पर कोई असर नहीं पड़ता, व्यक्ति ने जिस उम्मीदवार और पार्टी के पक्ष में वोट किया है, उसी के पक्ष में उनके वोट की गिनती होती है।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article