इलेक्शन

Jammu Kashmir Chunav 2024 Exit Poll Result: जम्मू कश्मीर में किसकी सरकार? एग्जिट पोल में होता दिख रहा 'खेला'

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result, (जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट) J&K Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में जम्मू संभाग में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है।

Image

जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट

Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न एजेंसियों का एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन आगे तो दिख रहा है, लेकिन बहुमत के आसपास ही है। बीजेपी को जम्मू संभाग में बढ़त मिलती दिख रही है।

क्या कहा है जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल

सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 27-31 सीटें मिलने का अनुमान है। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी को बहुमत मिलने का अनुमान है। मैट्रिज एग्जिट पोल में भी बीजेपी के कांग्रेस-एनसी से पीछे रहने का अनुमान है।

jammu kashmir exit polls

jammu kashmir exit polls

सीवोटर एग्जिट पोल

जेकेएनसी- 11-15

बीजेपी- 27-31

जेकेपीडीपी- 00-02

अन्य- 00-01

मैट्रिज एग्जिट पोल

बीजेपी: 28-30

कांग्रेस: 03-06, एनसी: 28-30

पीडीपी: 05-07

अन्य: 08-16

पीपुल्स पल्स

बीजेपी: 23-27

कांग्रेस-एनसी: 46-50

पीडीपी: 7-11

अन्य: 4-6

पोल ऑफ पोल्स

जेकेएनसी+: 46-50

बीजेपी: 23-27

जेकेपीडीपी: 07-11

अन्य: 04-06

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article