इलेक्शन

Haryana Chunav 2024 Exit Poll Result: हरियाणा में BJP की हैट्रिक या कांग्रेस करेगी सत्ता में वापसी, देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result, (हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट) Haryana Assembly Election 2024:हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। इसके अलावा प्रमुख दलों में आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल हैं।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल।

Photo : Times Now Digital

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर हुए मतदान संपन्न हो चुके हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। अंतिम नतीजे अभी जारी नहीं किए गए है। इस बीच हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं, जिसके बाद 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना से पहले तस्वीर लगभग साफ होना शुरू हो गई है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाण में इस बार बड़ा खेल होता दिख रहा है। लगातार 10 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर एंटी इन्कंबैसी फैक्टर काम करता दिख रहा है और पार्टी को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस 55 से 62 सीटें लाती दिख रही है, वहीं भाजपा 18 से 24 सीटों पर सिमट रही है।

मैट्रिज का एग्जिट पोल (Haryana Exit Poll 2024)

पार्टी सीटें
भाजपा 18 से 24
कांग्रेस 55 से 62
जेजेपी 0 से 3
आप 0
अन्य 2 से 5

न्यूज 24 एग्जिट पोल (Haryana Chunav Exit Poll)

पार्टीसीटें
भाजपा22 से 32
कांग्रेस52 से 64
जेजेपी--
आप--
अन्य0 से 5

पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls)

पार्टी सीटें
भाजपा 28
कांग्रेस 58
जेजेपी 1
आप 0
अन्य 3

दो करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने किया मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 2,03,54,350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 थेर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं। कुल 1031 उम्मीदवारों में से 101 महिलाएं हैं, जबकि 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य भर में मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

2019 में ऐसा था रिजल्ट

बता दें, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा ने 40 सीट, कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी जजपा ने 10 सीट जीती थीं। बता दें, भाजपा और कांग्रेस के अलावा, प्रमुख दलों में आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article