गुजरात में BJP को हराने के लिए नहीं काम आएगा कांग्रेस और AAP का गुणा-गणित? समझिए चुनावी समीकरण

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 03:36 PM IST

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए प्लान तैयार किया है। दोनों पार्टियां राज्य में एक-दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा का दावा है कि समझौते के बावजूद ये गुणा-गणित काम नहीं आने वाला है। आपको सूबे का चुनावी समीकरण समझाते हैं।

Gujarat Election Formula: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां ये दावा कर रही हैं कि इस बार मोदी की गारंटी काम नहीं आएगी और चुनावी परिणाम के बाद भाजपा सत्ता के सिंहासन से बेदखल हो जाएगी। इस फॉर्मूले के तहत गुजरात में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन यदि वोट बैंक के गुणा गणित और सियासी समीकरण का जिक्र किया जाए, तो इस राज्य में भी विपक्ष की जीत आसान नहीं होगी। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का आंकलन किया जाए तो आप-कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

Gujarar Lok Sabha Election Formula

गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का क्या होगा?

गुजरात में भाजपा को हराने में कितना सक्षम है विपक्ष?

भारतीय जनता पार्टी से गुजरात में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकसाथ मिलकर मुकाबला कर रही हैं, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये लड़ाई इतनी आसान होने वाली है? तो आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस-आप का वोट प्रतिशत 2024 के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए काफी नहीं है।

End of Feed