फॉर्म 6 आवेदनों को लेकर ममता का BJP पर निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा

ममता ने ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में कहा, इस बात को लेकर गंभीर चिंताएं हैं कि ये आवेदन उन व्यक्तियों से संबंधित हो सकते हैं जो बंगाल के वास्तविक निवासी नहीं हैं और जिनका राज्य से कोई वैध संबंध नहीं है। खबरों के अनुसार, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में चुनावों से पहले भी इसी तरह के मामले सामने आए थे।

Bengal Elections: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे एक कड़े पत्र में भाजपा पर फॉर्म 6 आवेदनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बाहर के मतदाताओं को अवैध रूप से मतदाता सूची में बड़ी संख्या में शामिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा भारतीय चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने का एक और सुनियोजित प्रयास बताया।

CM Mamata

ममता का BJP पर निशाना

टीएमसी का आरोप- बीजेपी ने 30000 फॉर्म 6 जमा किए

End of Feed