जयंत सिन्हा पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई, वोट न डालने से BJP नाराज, दो दिन में मांगा जवाब

Jayant Sinha : झारखंड के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 'यह देखा गया है कि हजारी बाग सीट से पार्टी ने जब से मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया तब से आपने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Jayant Sinha : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जयंत सिन्हा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हजारीबाग सीट पर 20 मई को हुई वोटिंग में मतदान नहीं करने पर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने पूछा है कि उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इसका जवाब देने के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। भाजपा ने कहा है कि उनके मतदान न करने से गलत संदेश गया है और पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

jayant sinha

जयंत सिन्हा पर भाजपा कर सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई।

भाजपा ने दो दिन में जवाब देने को कहा

झारखंड के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 'यह देखा गया है कि हजारी बाग सीट से पार्टी ने जब से मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया तब से आपने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक कि मतदान के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना भी जरूरी नहीं समझा। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपने ऐसा आचरण क्यों किया? इसका जवाब दो दिन में दीजिए।' भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर साहू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह जयंत सिन्हा के जवाब पर निर्भर करेगा।

End of Feed