इलेक्शन

वोट डालने तक नहीं पहु्ंचे जयंत सिन्हा, इंडिया गुट की रैली में दिखे बेटे आकाश, आखिर क्या है माजरा?

भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है।

Image

जयंत सिन्हा को नोटिस

Jayant Sinha: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजप नेता जयंत सिन्हा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस लोकसभा चुनाव में पहले ही भारतीय जनता पार्टी उनका टिकट काट चुकी है, अब उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जयंत सिन्हा को संगठनात्मक कार्यों और प्रचार में रुचि नहीं लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जब से पार्टी ने मनीष जयसवाल को हजारीबाग से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है तभी से वह पार्टी कार्यों से दूर हैं। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने पांचवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार को हजारीबाग में अपना वोट भी नहीं डाला।

वोट डालने भी नहीं पहुंचे जयंत

भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा, आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण से पार्टी की छवि खराब हुई है। यह घटनाक्रम जयंत सिन्हा के बेटे आशीष सिन्हा द्वारा झारखंड के बरही में विपक्षी इंडिया गठबंधन की एक चुनावी रैली में भाग लेने के कुछ दिनों बाद आया है। रैली में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

इंडिया गुट की रैली में पहुंचे जयंत के बेटे

रैली के दौरान आशीष सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के प्रति अपना समर्थन जताया। मार्च में जयंत सिन्हा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी और भाजपा नेतृत्व से उन्हें चुनावी राजनीति से मुक्त करने का अनुरोध किया था। जयंत सिन्हा और उनके पिता यशवंत सिन्हा ने 1998 से 26 वर्षों से अधिक समय तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

एक्स पर एक पोस्ट में जयंत सिन्हा ने कहा कि वह भारत और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखेंगे। भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को भी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article