Bihar Election Postal Ballots : 'ईवीएम के अंतिम दो दौर से पहले 'डाक मतपत्रों' की गिनती करना अनिवार्य', ECI ने किया साफ

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। चुनाव आयोग की यह पहल सामने आई है, जिसके मुताबिक-'EVM के लास्ट 2 राउंड से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म करनी होगी'

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे वहीं 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आयेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की पहल सामने आई है उसके मुताबिक ईवीएम (EVM) के लास्ट 2 राउंड से पहले पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) की गिनती करना अनिवार्य होगा।

Postal Ballot in Bihar Vidhan Sabha Chunav

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है (फोटो: canva)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव तारीखों के ऐलान को लेकर प्रेस कांफ्रेस में कहा कि 'आयोग ने राजनीतिक दलों की मांग के अनुरूप और पारदर्शिता के लिहाज से तय किया है कि मतगणना में ईवीएम के अंतिम दो दौर से पहले डाक मतपत्रों की गिनती करना अनिवार्य होगा'

End of Feed