बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका; पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में शेखपुरा कोर्ट ने किया राहुल, तेजस्वी और सहनी को तलब

बिहार के शेखपुरा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा प्रयोग का मामला चर्चा में है। अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को तलब किया है। घटना के बाद राजनीतिक विवाद और सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई थी।

Sheikhpura Court Summon: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकली गई थी। जहां एक और इस यात्रा ने राहुल गांधी को लोकप्रियता के शिखर के पहुंचाया तो वहीं दूसरी ओर यह यात्रा विवादों से घिरी रही। इस कड़ी में आज बिहार के शेखपुरा जिले की एक अदालत ने कांग्रेस की अगस्त महीने में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के मामले में राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव और वीआईपी के मुकेश सहनी को तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, यह आदेश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विभा रानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हीरालाल सिंह द्वारा चार सितंबर को दर्ज की गई शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया।

Sheikhpura Court Summons Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav & Mukesh Sahni (Photo: ANI)

शेखपुरा कोर्ट ने किया राहुल, तेजस्वी और सहनी को तलब (फोटो: ANI)

100 अज्ञात व्यक्तियों को भी बनाया आरोपी

अभियोजक के वकील गोपाल कुमार बर्नवाल के अनुसार, प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की जांच पूरी की और तीनों नेताओं को समन जारी किया। ऐसे में शेखपुरा जिले की अदालत ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को 26 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया है। शिकायत में 100 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

End of Feed