Bihar Lok Sabha Result: किसके हाथ आएंगे नीतीश कुमार? अब चौखट पर पहुंचे सम्राट

Bihar Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

Bihar Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के रुझान आगे बढ़ रहे हैं। इस बार एनडीए को पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलती दिख रही हैं। अभी तक के ताजा अपडेट के मुताबिक, एनडीए गठबंधन ने 295 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है तो वहीं, इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खासकर, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उनके साथ गठबंधन की पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। उधर, बिहार में एनडीए गठबंधित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 14, बीजेपी 12 और एलजेपी (राम विलास) 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आरजेडी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

End of Feed