Bihar Chunav 2025: 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान आज; 16 मंत्रियों समेत 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Bihar Chunav 2025 Voting (बिहार चुनाव फेज 1 वोटिंग): बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां पर एक घंटे पहले ही चुनाव समाप्त हो जाएगा। इन सीटों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भाजपा उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है।

Bihar Chunav Live

बिहार विधानसभा चुनाव (फोटो साभार: @ECISVEEP)

राघोपुर से तेजस्वी की किस्मत दांव पर

राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 में जदयू के टिकट पर तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पराजित किया था। राघोपुर सीट से जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने मैदान में उतरने से परहेज किया और उनकी पार्टी ने चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया।

End of Feed