बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका! इन दो विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन

बिहार के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोहनिया सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाली संगीता कुमारी और बिक्रम से दो बार के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव का पार्टी में स्वागत किया। जायसवाल ने कहा, “मैंने हाल में कहा था कि महागठबंधन के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आज इसकी पहली किस्त पूरी हुई।”

Bihar Election: बिहार में सोमवार को महागठबंधन के दो बागी विधायक भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के टिकट पर जीता था, लेकिन 2024 में जद(यू) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के बाद से वे दोनों विधानसभा में राजग विधायकों के साथ बैठते रहे हैं।

mahagathbandhan (1)

महागठबंधन के दो विधायक बीजेपी में शामिल हुए।(फोटो सोर्स: ANI)

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोहनिया सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाली संगीता कुमारी और बिक्रम से दो बार के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव का पार्टी में स्वागत किया। जायसवाल ने कहा, “मैंने हाल में कहा था कि महागठबंधन के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आज इसकी पहली किस्त पूरी हुई।”

End of Feed