इलेक्शन

Bihar Election Result: जिस जिले में AIMIM ठोक रही ताल, वहां 97 राउंड में क्यों गिने जाएंगे वोट? पढ़ें आखिर क्या है वजह

Bihar Election Result 2025: किशनगंज सीट पर 24 राउंड, ठाकुरगंज पर 25 राउंड, बहादुरगंज पर 18 राउंड और कोचाधाम पर 21 राउंड में वोटों की गिनती होगी। कुल मिलाकर 97 राउंड में काउंटिंग पूरी की जाएगी। भी 243 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर और ETPBS यानी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से होगी।

Image

किशनगंज जिले में 97 राउंड में गिने जाएंगे वोट।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। सभी 243 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बैलेट पेपर और ETPBS यानी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से होगी। इसके आधे घंटे के बाद EVM की गिनती शुरू होगी। फिर दोनों साथ चलता रहेगा।

वहीं, सुबह 8:30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ EVM के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। सभी जिलों की तरह किशनगंज में के चारों विधानसभा सीटों- किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज और कोचाधाम में सुबह 8 बजे से काउंटिंग होना है।

इस जिले में कुल 11 लाख 25 हजार 959 वोटर्स रजिस्टर थे, जिसमें 6 लाख 253 पुरुष, 5 लाख 25 हजार 670 महिलाएं और 36 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। चुनाव आयोग ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल बनाए हैं। काउंटिंग हॉल से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके।

चारों सीटों किन दिग्गजों के बीच मुकाबला?

अब बात की जाए जिले की चार सीटों की। चारों सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है। किशनगंज सीट पर बीजपी प्रत्याशी स्वीटी सिंह का मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा से हुआ। वहीं, बहादुरगंज सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रो. मुसब्बिर आलम और जन सुराज के वरुण सिंह के बीच लड़ाई हुई।

बात करें कोचाधाम सीट की तो यहां पर राजद उम्मीदवार मुजाहिद आलम के सामने AIMIM के सरवर आलम के बीच टक्कर है। ठाकुरगंज सीट पर जेडीयू के गोपाल कुमार अग्रवाल को राजद के सऊद असरार नदवी टक्कर दे रहे हैं।

कितनी राउंड की होगी काउंटिंग?

किशनगंज सीट पर 24 राउंड, ठाकुरगंज पर 25 राउंड, बहादुरगंज पर 18 राउंड और कोचाधाम पर 21 राउंड में वोटों की गिनती होगी। कुल मिलाकर 97 राउंड में काउंटिंग पूरी की जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article