तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और NDA को घेरा, दागे कई सवाल, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विपक्ष के डर के कारण घोषणा कर रही है। कैग की रिपोर्ट में 71000 करोड़ की लूट हुई। चुनाव के समय एनडीए बिहार के महिलाओं को रिश्वत दे रही है और रिश्वत प्रधानमंत्री के हाथों से दिलाया जा रहा है।

Tejashwi Yadav: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गर्मी तेज होती जा रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर पर कई सवाल दागे। तेजस्वी ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, NDA का चेहरा नीतीश कुमार हैं, सरकार मेरे सवाल का जवाब दे। सरकार ने मेरे विजन को कॉपी किया है, मेरा सवाल करप्शन पर है। क्या-क्या पूछा तेजस्वी ने जानिेए।

Tejashwi yadav

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा (PTI)

तेजस्वी ने दागे सवाल

बजट 2025-26 टोटल बजट 317000 करोड़ था, 58000 करोड़ पहले सप्लीमेंट्री बजट में दिया गया, आकस्मिक निधि 12000 करोड़ था जिसे बढ़ा कर 20000 करोड़ सरकार ने किया। सरकार के पास 395000 करोड़ है, राज्य सरकार का कमिटेड खर्च 2 लाख करोड़ है। सरकार के पास योजना के लिए 1 लाख 16 हजार करोड़ बचा, सरकार के पास योजना के लिए 1 लाख 95 हजार करोड़ है।

End of Feed