Bihar Election: ‘इतनी भीड़ तो मैं गुजरात में भी नहीं जुटा पाता…’ समस्तीपुर में लालू परिवार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने समस्तीपुर के दूधपूरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। वो समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के दूधपूरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। वो समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी नेताओं ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, "पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार एनडीए सरकार। फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।"

pm modi news  (4)

पीएम मोदी ने समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: BJP x handle)

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपनी आधी जिंदगी गुजरात में खपा दी। आप जितनी संख्या में यहां पहुंचे हैं। वहां मैं इससे आधी भिड़ भी नहीं जुटा पाता. छठ महापर्व के बीच आप यहां आए हैं। इसके लिए मैं आपको नमन करता हूं। पीएम मोदी ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी एनडीए सरकार।

End of Feed