Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव में इस बार वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. 2000 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 62.57 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो राज्य में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है। इसी बीच MATRIZE IANS की एग्जिट पोल सामने आ चुकी है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, 147-167 सीटें NDA को मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य को 2-6 सीटें मिलती हुई दिख रही है।
इस एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए सरकार बनाते दिख रही है। बता दें कि सरकार गठन करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें की जरूरत है।
Peoples Pulse के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।
