Sursand Assembly Election 2025: सुरसंड सीट पर इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला? जानिए इस सीट का चुनावी समीकरण

Sursand Assembly Constituency (सुरसंड विधानसभा सीट): बिहार में विधानसभा की 243 सीटों में सुरसंड निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है। यह सीट सीतामढ़ी जिले की आठ सीटों में है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट जनता दल यूनाइटेड ने जीती थी।

Sursand Assembly Constituency (सुरसंड विधानसभा सीट): बिहार में विधानसभा की 243 सीटों में सुरसंड निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है। यह सीट सीतामढ़ी जिले की आठ सीटों में है। 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट जनता दल यूनाइटेड ने जीती थी। जद-यू उम्मीदवार दिलीप राय ने राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के सैय्यद अबू दोजाना को 8876 वोटों के अंतर से हराया। जनसुराज ने सुरसंड विधानसभा सीट के लिए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ऊषा किरण को प्रत्याशी बनाया है। ऊषा किरण पूर्व सांसद सीताराम यादव की पुत्रवधु हैं।

sursand seat

सुरसंड विधानसभा सीट।

2020 में जद-यू ने जीती सुरसंड सीट

पिछले यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में जद-यू उम्मीदवार दिलीप कुमार राय को 67,193 वोट मिले थे। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सईद अबू दोजाना से था, जिन्हें 58,317 वोट मिले । JDU ने ये सीट कुल 8,876 वोटों से जीती थी। इस मुकाबले में तीसरे उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी के अमित चौधरी को 20,281 वोट मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में दोजाना को 33.73 % वोट शेयर के साथ 52,857 वोट मिले थे।

End of Feed